{"_id":"6908c344d8ce79f3a003781b","slug":"himachal-news-panchayat-technical-assistant-in-mandi-caught-taking-bribe-of-rs-1000-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: मंडी में पंचायत तकनीकी सहायक संजय शर्मा एक हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: मंडी में पंचायत तकनीकी सहायक संजय शर्मा एक हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
Mon, 03 Nov 2025 08:29 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 03 Nov 2025 08:29 PM IST
सार
विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत कसान के तकनीकी सहायक संजय शर्मा को विजिलेंस ने एक हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रिश्वत।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मंडी (विजिलेंस) ने विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत कसान के तकनीकी सहायक संजय शर्मा को सोमवार को एक हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोप है कि उसने साई कसान पंचायत के बीडीसी सदस्य नारायण सिंह से बीडीसी ग्रांट से संबंधित कार्यों के एस्टीमेट तैयार करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने मामले की प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत राशि लेते हुए मंडी शहर के जेल रोड में दबोचा। मौके से एक हजार रुपये बरामद कर जब्त किए गए। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि आरोपी ने चार दिन पहले भी उससे 500 रुपये लिए थे। विजिलेंस ने आरोपी संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज की गई है। जांच का जिम्मा इंस्पेक्टर रूप सिंह को सौंपा गया है। उधर, विजिलेंस एसपी मंडी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
विज्ञापन