फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Out of 2783 approved posts of Assistant Professor in colleges across the state 544 are vacant

Himachal News: प्रदेश भर के कॉलेजों में स्वीकृत 2783 सहायक आचार्य के पदों में से 544 है खाली, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 11 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में ही कुल स्वीकृत 2,783 में से 544 सहायक आचार्यों के पद रिक्त पड़े हैं।

विज्ञापन
Himachal News Out of 2783 approved posts of Assistant Professor in colleges across the state 544 are vacant
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने की शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, मगर प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में ही कुल स्वीकृत 2,783 में से 544 सहायक आचार्यों के पद रिक्त पड़े हैं। इसमें सबसे अधिक अंग्रेजी के 70 सहायक आचार्यों के पद खाली हैं। हिंदी और कामर्स में 43-43 पद खाली पड़े हैं।

विज्ञापन


कॉलेजों में सहायक आचार्य के पदों पर 2023 में भर्ती हुई थी। इसके अलावा केमिस्ट्री में 38, गणित में 32, फिजिक्स में 31 बॉटनी में 28 जूलॉजी जैसे साइंस के विषय के 26 पद खाली हैं। कला संकाय में 37, इतिहास में 31,राजनीति विज्ञान में 26, भूगोल में 16, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल में 20, वोकल में 16, समाज शास्त्र में 19 पद रिक्त हैं। अन्य कॉलेजों में पढ़ाए जा रहे अधिकतर विषयों में पद खाली हैं। सिर्फ साइकोलॉजी, कामर्शियल आर्ट, पेंटिंग, कंप्यूटर साइंस, लाइफ साइंस में सभी पद भरे हैं। शिक्षा विभाग से आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में यह खुलसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed