फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Now instant online booking of seats in HRTC like trains new feature will be added in the app

Himachal News : ट्रेन की तरह अब एचआरटीसी में सीट की तत्काल ऑनलाइन बुकिंग, एप में जुड़ेगा नया फीचर

Wed, 18 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा नवीन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
नवीन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

रेलवे की तर्ज पर चलती एचआरटीसी बस में किस नंबर की सीट खाली है, यात्रियों को इसकी जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन
Himachal News Now instant online booking of seats in HRTC like trains new feature will be added in the app
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को नई सौगात मिलेगी। चलती बस में सीट खाली होते ही यात्री तत्काल ऑनलाइन सीट बुक करवा पाएंगे। अब मोबाइल के एक क्लिक पर मनपसंद सीट यात्रियों को मिल पाएगी। रेलवे की तर्ज पर चलती एचआरटीसी बस में किस नंबर की सीट खाली है, यात्रियों को इसकी जानकारी मिलेगी। यह सुविधा एचआरटीसी बस बुकिंग एप में जुड़ने वाले नए फीचर से मिलेगी।

विज्ञापन


एचआरटीसी बस बुकिंग एप में एक नया फीचर जोड़ने की तैयारी एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से की जा रही है। फीचर जुड़ने से यात्रा करने के लिए ऑनलाइन चार घंटे पहले सीट बुक करवाने की अनिवार्यता समाप्त होगी। वर्तमान में एचआरटीसी बसों में यात्रा करने के लिए यात्रियों को तत्काल टिकट, एचआरटीसी बस अड्डा और ऑनलाइन माध्यम से टिकट उपलब्ध करवाता है। बस में यात्रा के लिए ऑनलाइन माध्यम से टिकट लेने के लिए चार घंटे पहले आवेदन करना पड़ता है। यदि किसी यात्री को आपातकाल में एचआरटीसी बस में सफर करना हो और सीट रिक्त न हो तो, सफर के लिए अन्य विकल्प तलाशने पड़ते हैं।
विज्ञापन


यात्री को जानकारी नहीं होती है कि कौन से नंबर की सीट कब खाली होगी। अब नया फीचर जुड़ने से यात्री जान पाएंगे कि एचआरटीसी बस में इस नंबर की सीट यहां खाली हो रही है, उस दौरान वह अपनी सुविधा के मुताबिक उसी समय टिकट को ऑनलाइन बुक कर सकता है। अगले स्टेशन पर वह उस बस में बैठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडल हमीरपुर के प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि जिस एप के माध्यम से यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, उसमें नया फीचर जुड़ेगा। इस फीचर से यात्री जान पाएंगे कि चलती बस में कितनी और कौन से नंबर की सीट खाली हैं। सीट खाली होने पर तभी ऑनलाइन टिकट को बुक कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed