फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News New Zealand paraglider stranded in Fungnidhar rescued by helicopter Two stranded

Himachal News: कुल्लू की फुंगनीधार पहाड़ी में फंसे तीन विदेशी हेलीकॉप्टर से किए रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती

Fri, 25 Oct 2024 07:40 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 25 Oct 2024 07:40 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में तीन पैराग्लाइडर कुल्लू-मनाली के बीच एक पहाड़ी पर फंस गए। जिन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया। 

विज्ञापन
Himachal News New Zealand paraglider stranded in Fungnidhar rescued by helicopter Two stranded
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग से कुल्लू-मनाली आ रहे तीन विदेशी पैराग्लाइडरों को फोजल की बर्फीली पहाड़ी फुंगनीधार से रेस्क्यू किया गया। उन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से भुंतर एयरपोर्ट लाया गया। ये विदेशी वीरवार दोपहर बाद 3:00 बजे से यहां फंसे हुए थे। इसमें दो न्यूजीलैंड और एक ब्रिटेन की महिला पैग्लाइडर पायलट शामिल है। तीनों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर को तीन बार चक्कर लगाने पड़े। तीनों अलग-अलग जगहों पर फंसे थे। बताया जा रहा है कि एक पायलट पेड़ में फंस गया, दो बर्फीली पहाड़ी में फंसे हुए थे। इसकी सूचना जिला प्रशासन को वीरवार शाम को मिल गई थी।

विज्ञापन



 

सबसे पहले न्यूजीलैंड के माइकल को किया गया रेस्क्यू
शुक्रवार को एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला की निगरानी में रेस्क्यू अभियान सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक चला और तीनों विदेशी पर्यटकों को हेलीकॉप्टर की मदद से भुंतर हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंचाया गया। सबसे पहले न्यूजीलैंड के माइकल को रेस्क्यू किया गया। उन्हें मेडिकल जांच के लिए कुल्लू अस्पताल लाया। जांच के बाद वे दुरुस्त पाए गए। इसके बाद न्यूजीलैंड के ही ग्रेग को लाया गया जो एक पहाड़ी में चट्टान के नीचे रुके थे। अंत में ब्रिटेन की महिला रॉसी को लाया गया। दोनों की पीठ में चोट लगने से अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके जरूरी टेस्ट लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड से लाया गया था हेलीकॉप्टर
पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि रेस्क्यू अभियान में मनाली स्थित पर्वतारोहण संस्थान की 10 सदस्यीय टीम भी शामिल रही। इसकी अगुवाई शशिपाल ने की। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि न्यूजीलैंड के माइकल, ब्रिटेन की रॉसी और न्यूजीलैंड के ग्रेग को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया है। हेलीकॉप्टर उत्तराखंड से लाया गया था। इस रेस्क्यू अभियान में इस्राइल के इलिया की भी मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed