फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News JOA IT new directorate for direct recruitment of Group-C posts

Himachal News: जेओए आईटी, ग्रुप-सी पदों पर सीधी भर्ती के लिए बनाया नया निदेशालय, यहां बनेगा कार्यालय

Wed, 02 Apr 2025 08:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 02 Apr 2025 08:09 PM IST
सार

हिमाचल सरकार ने शिमला में भर्ती निदेशालय की स्थापना का फैसला लिया है। बुधवार को राजपत्र में जारी अधिसूचना में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने स्पष्ट किया कि भर्ती निदेशालय कार्मिक विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करेगा।

विज्ञापन
Himachal News JOA IT new directorate for direct recruitment of Group-C posts
हिमाचल प्रदेश सरकार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए सरकार ने शिमला में भर्ती निदेशालय की स्थापना का फैसला लिया है। यह नव निर्मित निदेशालय राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) और अन्य ग्रुप-सी पदों पर सीधी भर्ती के लिए जिम्मेदार नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।

विज्ञापन


बुधवार को राजपत्र में जारी अधिसूचना में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने स्पष्ट किया कि भर्ती निदेशालय कार्मिक विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करेगा। हिमाचल प्रदेश सचिवालय के परिसर में इसका कार्यालय स्थित होगा। विभाग के प्रमुख, स्टाफिंग पैटर्न, बजट, वित्तीय शक्तियों, भर्ती प्रक्रियाओं और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के बारे में विस्तृत प्रावधान अलग से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


भर्ती से संबंधित किसी भी अस्पष्टता या व्याख्या संबंधी मुद्दों के मामले में कार्मिक विभाग के पास उन्हें हल करने का अधिकार होगा। उनके निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होंगे। भर्ती प्रक्रियाओं में देरी में उल्लेखनीय कमी आने और राज्य के युवाओं को समय पर रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद से बीते दिनों राज्य मंत्रिमंडल ने कार्मिक विभाग के माध्यम से ही जेओए आईटी और अन्य ग्रुप-सी पदों पर सीधी भर्ती करवाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed