फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News ITBP jawan Vinod Kumar died of cardiac arrest during duty

Himachal News: आईटीबीपी के जवान विनोद कुमार की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत, पूरे गांव में शोक की लहर

Thu, 12 Dec 2024 03:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा) Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Dec 2024 03:37 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के रहने वाले आईटीबीपी के जवान विनोद कुमार की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Himachal News ITBP jawan Vinod Kumar died of cardiac arrest during duty
विनोद कुमार (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धर्मशाला विधानसभा के अंतर्गत (आईटीबीपी) में एएसआई की ट्रेनिंग करने के लिए गुवाहाटी गए वगली गांव निवासी विनोद कुमार (47) वर्षीय की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जवान का शव शुक्रवार तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। जवान की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

विज्ञापन


विनोद कुमार इन दिनों गुवाहाटी में सेवाएं दे रहे थे। जानकारी देते हुए उनके छोटे भाई ने बताया कि वह करीब एक महीने पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। विनोद कुमार करीब 2000 मे आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, और दो बेटे हैं। दोनों बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। बड़ा बेटा चंडीगढ़ में और छोटा बेटा धर्मशाला कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय पंचायत प्रधान शालिनी एवं उपपधान संदीप कमार ने बताया कि विनोद कुमार मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। बीती रात ड्यूटी के दौरान उनकी हृदय गति रुकने से मौत होने का समाचार मिला है। उनका सब शुक्रवार को पहुंचाने की संभावना है उसी के बाद इनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed