फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News If there is any problem in tarring then contractors will be blacklisted

Himachal News: टारिंग में गड़बड़ी हुई तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, गुणवत्ता का इंजीनियर भी रखें ध्यान

Sun, 13 Apr 2025 05:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Apr 2025 05:58 PM IST
सार

हिमाचल में ठेकेदारों को सड़क की टारिंग की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। टारिंग की गुणवत्ता नहीं हुई तो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट होंगे। यही नहीं कार्य में गुणवत्ता सही न होने पर इंजीनियरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Himachal News If there is any problem in tarring then contractors will be blacklisted
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सड़क की टारिंग की गुणवत्ता नहीं हुई तो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट होंगे। प्रदेश सरकार ने इसको लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। यही नहीं टारिंग के दौरान कनिष्ठ और अधिशासी अभियंता को सड़क की टारिंग के दौरान मौके पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य में गुणवत्ता सही न होने पर इंजीनियरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। इन दिनों सड़कों की टारिंग का काम चल रहा है। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 2,000 किलोमीटर टारिंग का लक्ष्य निर्धारित किया है। बीते साल भी सरकार ने 85 ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


इस साल अगस्त तक सड़कों की टारिंग और क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक किया जाना है। इसके साथ ब्लैक स्पॉट और बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाई नालियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग को सड़कों के टारिंग के टेंडर जारी कर दिए हैं। हिमाचल में 20 मार्च से टारिंग का काम शुरू कर दिए हैं। जूनियर इंजीनियर और अधिशासी अभियंता टारिंग के समय फील्ड में रहेंगे।
विज्ञापन


विभाग ने कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन, शिमला, चंबा जिले में सड़कों की मरम्मत और टारिंग में प्राथमिकता दी है। हिमाचल में मौसम साफ हो गया है। उल्लेखनीय है कि जिलों के शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर चल रहा है। यह तापमान टारिंग के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2,000 किलोमीटर सड़कों की टारिंग की जानी है। सड़कों के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगा। इसके लिए अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की गई है। ठेकेदारों को भी निर्धारित पैमाने पर टारिंग करनी होगी। टारिंग की चेकिंग की जा रही है। गड़बड़ी पाई जाने पर बक्शा नहीं जाएगा- विक्रमादित्य सिंह, मंत्री, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed