{"_id":"68124803781811064406f617","slug":"himachal-news-hptdc-headquarters-will-be-shifted-from-shimla-to-dharamshala-process-started-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: शिमला से धर्मशाला शिफ्ट होगा एचपीटीडीसी का मुख्यालय, प्रक्रिया शुरू, बैठक में फैसला; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: शिमला से धर्मशाला शिफ्ट होगा एचपीटीडीसी का मुख्यालय, प्रक्रिया शुरू, बैठक में फैसला; जानें
Wed, 30 Apr 2025 09:26 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 30 Apr 2025 09:26 PM IST
सार
HPTDC: बुधवार को निगम के निदेशक मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया है कि एचपीटीडीसी का मुख्यालय शिमला से धर्मशाला शिफ्ट होगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एचपीटीडीसी और पर्यटन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) का मुख्यालय शिमला से धर्मशाला शिफ्ट होगा। बुधवार को निगम के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बुधवार से ही मुख्यालय को कांगड़ा शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिमला में जोनल कार्यालय रहेगा। बाली ने कहा कि 1972 से एचपीटीडीसी का मुख्यालय शिमला में एक किराये के भवन में चल रहा है। इसको खाली करने के नोटिस आ रहे थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ इस पर चर्चा हुई, जिसके बाद इसे मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
मुख्यालय में 75 के करीब अधिकारी और कर्मचारी हैं, जो धर्मशाला जाएंगे। बीओडी ने निगम के 56 होटलों के जीर्णोद्धार का भी फैसला लिया है। एचपीटीडीसी की जिन संपत्तियों पर ताले लगे हैं, उन्हें लीज पर दिया जाएगा। बाली ने कहा कि मुख्यालय यहां से शिफ्ट होगा तो एमडी, जीएम, एजीएम और अन्य स्टाफ धर्मशाला में ही बैठेगा। कांगड़ा जिले में कई इमारतें हैं, खाली हैं। यह देखा जाएगा कि क्या इनमें मुख्यालय चल सकता है। निगम के जो होटल बंद पड़े हैं, उन्हें कैसे चलाना है, इसकी रूपरेखा बनेगी। निगम के एडीबी के कुछ प्रोजेक्ट पिछली सरकार के थे, उन पर ताले लगे हैं, उनके ताले निगम खोलेगा।
विज्ञापन