फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News HP Rajya Chayan Aayog declared the result of computer based test of OTA recruitment

Himachal News: राज्य चयन आयोग ने ओटीए भर्ती का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का नतीजा किया घोषित, यहां चेक करें रिजल्ट

Fri, 06 Dec 2024 05:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Dec 2024 05:51 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की पहली पायलट भर्ती का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News HP Rajya Chayan Aayog declared the result of computer based test of OTA recruitment
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की पहली पायलट भर्ती का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। सीबीटी परिणाम घोषित होने के बाद आयोग ने अब  उतीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के मूल्यांकन का शेडूयल जारी कर दिया है। पेपर लीक प्रकरण के चलते भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग के वक्त वर्ष 2022 में पोस्ट कोड 1073 के तहत 162 पदों को विज्ञाप्ति किया था। 

विज्ञापन




पेपरलीक के चलते आयोग को भंग कर दिया गया। इसके बाद नव गठित राज्य चयन आयोग के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी एडसिल के माध्यम से इस परीक्षा की सीबीटी का आयोजन किया गया। पायलट भर्ती के आधार पर आयोग ने सीबीटी परीक्षा एजेंसी के माध्यम से प्रदेश के चार परीक्षा केंद्रों में आयोजित करवाई। तीन मार्च 2024 को यह परीक्षा आयोजित हुई। इसके बाद लंबे समय तक एजेंसी को भुगतान का पेच फंसा रहा।
विज्ञापन




बीते माह ही एजेंसी को आयोग की ओर से परीक्षा के आयोजन के बिल का भुगतान किया गया है। भुगतान होने के बाद एजेंसी ने परिणाम को आयोग को हैंडओवर कर दिया है। अब आयोग ने सीबीटी का नतीजा घोषित कर 16 और 17 दिसंबर को दस्तावेजों के मूल्यांकन के लिए 112 उतीर्ण अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने कहा कि  अभ्यर्थी सीबीटी के परिणाम को आयोग की बेवसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed