फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Homestays in rural and urban areas will have separate water bills rates fixed

Himachal News: ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में बने होम स्टे का अलग-अलग होगा पानी बिल, दरें निर्धारित

Tue, 27 Aug 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 27 Aug 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में बने होम स्टे में व्यावसायिक, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के होम स्टे में घरेलू दरों की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा पानी का बिल आएगा।
 

विज्ञापन
Himachal News Homestays in rural and urban areas will have separate water bills rates fixed
होमस्टे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बने होम स्टे के लिए पानी की दरें अलग-अलग रहेंगी। सरकार ने जल शक्ति विभाग को दोनों के लिए अलग-अलग स्लैब बनाने को कहा है। शहरी क्षेत्रों में बने होम स्टे में व्यावसायिक, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के होम स्टे में घरेलू दरों की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा पानी का बिल आएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार देने के लिए होम स्टे खोलने की अनुमति दी गई है। साल में तीन से चार महीने ही इनमें काम होता है। ज्यादातर ये खाली रहते हैं। ऐसे में सरकार इन पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहती है। ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने हर महीने पानी की 100 रुपये दर निर्धारित की है। इससे थोड़ा ज्यादा बिल ग्रामीण क्षेत्रों के होम स्टे का रहेगा। इन दिनों प्रदेश सरकार अपनी आर्थिक सेहत को सुधारने के लिए लगातार कड़े फैसले ले रही है।
विज्ञापन


सुक्खू सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त पानी की सुविधा भी कुछ शर्तों के साथ बंद करने का फैसला लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार ने साधन संपन्न लोगों से पानी का 100 रुपये मासिक बिल वसूलने का निर्णय लिया है। सालाना 50 हजार रुपये की आय वाले गरीब परिवारों सहित विधवाओं, एकल नारी व दिव्यांगों को पहले की तरह निशुल्क पानी की सुविधा जारी रहेगी। साधन संपन्न लोगों से 100 रुपये मासिक बिल वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में हैं 6000 हजार होम स्टे 
हिमाचल प्रदेश में इस समय 6,000 के करीब होम स्टे चल चल रहे हैं। इनमें 4,000 होम स्टे पंजीकृत है। 60 फीसदी होम स्टे ग्रामीण क्षेत्रों में, जबकि अन्य 40 फीसदी शहरी क्षेत्रों में हैं।

सरकार ने जल शक्ति विभाग से ब्योरा
प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में 100 रुपये ग्रामीण उपभोक्ताओं से बिल लेने का फैसला किया था। इसके अलावा होम स्टे पर दरें क्या रहती हैं, इसका जल शक्ति विभाग से प्रस्ताव तैयार करने को कहा था। प्रदेश सरकार ने विभाग से तैयार किए गए स्लैब की लिस्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed