फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Home guard jawan got electric shock from heater in capital Shimla death

Himachal News: राजधानी शिमला में होम गार्ड जवान को हीटर से लगा करंट, दर्दनाक मौत

Sun, 12 Jan 2025 02:07 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 12 Jan 2025 02:07 PM IST
सार

Heater Current Case In shimla: राजधानी शिमला में हीटर से करंट लगने से होम गार्ड की मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला।

विज्ञापन
Himachal News Home guard jawan got electric shock from heater in capital Shimla death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हीटर से करंट लगने से होम गार्ड की मौत हो गई है। होम गार्ड जवान का शव कमरे में पड़ा मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक थाना विजिलेंस में तैनात था।

विज्ञापन


करंट लगने से मौत
मृतक की पहचान रविंद्र के नाम से हुई है। जो कुमारसैन शिमला के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना न्यू शिमला की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि हीटर से करंट लगने के कारण होम गार्ड की मौत हुई है। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के माध्यम से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


पुलिस की कर रही मामले की जांच
पुलिस के मुताबिक यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय कर्मचारी ड्यूटी पर था या नहीं। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल पाएगा। थाना न्यू शिमला में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed