फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Himfed Annual profit of 35 lakhs on property worth 1 crore

Himfed: हिमफेड ने कमाई के तोड़े रिकॉर्ड, व्यवसायिक घराने छोड़े पीछे; 1 करोड़ की संपत्ति पर सालाना 35 लाख लाभ

Tue, 10 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

हिमफेड अपने करीब एक करोड़ की कीमत के भवन पर 35 लाख का मुनाफा कमा रहा है। हिमफेड ने परवाणू में अपनी संपत्ति सामान्य उद्योग निगम लिमिटेड को वार्षिक लीज पर दी है।

विज्ञापन
Himachal News Himfed Annual profit of 35 lakhs on property worth 1 crore
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमफेड ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ते हुए बड़े-बड़े व्यवसायिक घरानों को पीछे छोड़ दिया है। अपने करीब एक करोड़ की कीमत के भवन पर 35 लाख का मुनाफा कमा रहा है। परवाणू में अपनी संपत्ति सामान्य उद्योग निगम लिमिटेड को वार्षिक लीज पर दी है। यहां सामान्य उद्योग निगम देसी शराब का प्लांट चला रहा है। हिमफेड की इस संपत्ति और इसमें रखी मशीनरी और फर्नीचर की कीमत करीब एक करोड़ 21 लाख है। भवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए हिमफेड ने इंश्योरेंस के लिए टेंडर निकाल दिया है। इसको भरने की अंतिम तारीख 28 सितंबर है।

विज्ञापन


रोचक तथ्य यह है कि सामान्य उद्योग हिमफेड को 35 लाख 40 हजार वार्षिक लीज मनी देता है। जबकि हिमफेड की संपत्ति और सामान की कीमत एक करोड़ 21 लाख रुपये बनती है। हां, यह जरूर है कि इसकी एवज में हिमफेड इस संपत्ति की इंश्योरेंस का खर्च खुद वहन करता है, लेकिन प्लांट के भीतर तैयार होने वाले उत्पाद और प्लांट की इंश्योरेंस सामान्य उद्योग को ही भरनी पड़ती है।
विज्ञापन


भवन की मरम्मत भी सामान्य उद्योग निगम को ही करनी पड़ती है। इस पूरे प्लांट से वार्षिक तौर पर लागत पर केवल छह फीसदी मुनाफा ही कमा पाता है। वहीं हिमफेड एक करोड़ 21 लाख की संपत्ति पर लाखों रुपये कमा रहा है। हिमफेड ने 2006 में पहली बार सामान्य उद्योग निगम को इसे 15 लाख वार्षिक लीज पर दिया था तब से अब तक अब लीज राशि 35 लाख से अधिक पहुंच गई है। लीज राशि बढ़ने से उद्योग निगम का मुनाफ प्रति वर्ष कम होता जा रहा है वहीं हिमफेड का ग्राफ चढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सामान्य उद्योग निगम का कहना है कि हिमफेड से लीज पर भवन ले रखा है। लाखों की लीज मनी देने के बावजूद भवन की मरम्मत और इंश्योरेंस का खर्च भी खुद उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed