फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Heroin and Rs 40 lakh cash seized from man in Volvo bus accused arrested

Himachal News: वोल्वो बस में व्यक्ति से हेरोइन, 40 लाख कैश जब्त; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Nov 2024 10:02 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:02 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पुलिस ने एक निजी वोल्वो बस से नशीले पदार्थों सहित 40 लाख रुपये कैश बरामद किया है। पुलिस टीम ने मशीन से नोट गिने। इसके अलावा आरोपी से पकड़े गए बक्सों में बिजली का सामान था।
 

विज्ञापन
Himachal News Heroin and Rs 40 lakh cash seized from man in Volvo bus accused arrested
धर्मशाला में निजी वोल्वो बस से पकड़ी नकदी को गिनते हुए पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने एक निजी वोल्वो बस से नशीले पदार्थों सहित 40 लाख रुपये कैश बरामद किया है। इस संदर्भ में पुलिस ने गमरू निवासी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नौ ग्राम हेरोइन और एक ग्राम अफीम सहित 40 लाख रुपये का कैश बरामद
जानकारी के अनुसार एसएचओ धर्मशाला नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। एचआरटीसी वर्कशॉप कैंट रोड के पास निजी वोल्वो बस से दो लोग कुछ बक्से उतार रहे थे। पुलिस ने जब लोगों से बक्से और उसमें मौजूद सामान के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस टीम ने बक्सों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने नौ ग्राम हेरोइन और एक ग्राम अफीम सहित 40 लाख रुपये का कैश बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मशीन से नोट गिने
इस संदर्भ में पुलिस ने राकेश पुत्र (45) सतीश कुमार निवासी गमरू पोस्ट ऑफिस धर्मशाला तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि धर्मशाला में रोजाना 10 से 15 निजी वोल्वो बसें राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों से पहुंचती हैं। इस दौरान इन बसों में रोजाना टनों के हिसाब से सामान पहुंचता है। पुलिस टीम ने मशीन से नोट गिने। इसके अलावा आरोपी से पकड़े गए बक्सों में बिजली का सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भविष्य में भी इन बसों का निरीक्षण किया जाएगा'
पुलिस की पहले से ही इन बसों पर नजर थी। वीरवार को नशीले पदार्थों और अन्य सामान के साथ पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। भविष्य में भी इन बसों का निरीक्षण किया जाएगा- बीर बहादुर, एएसपी कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed