फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Health check-up of eight lakh women will be done in Himachal in 15 days

Himachal News : हिमाचल में 15 दिन में होगी आठ लाख महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

Wed, 17 Sep 2025 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 17 Sep 2025 07:38 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 2 अक्टूबर तक चलने वाले 15 दिवसीय स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 8 लाख महिलाओं के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal News Health check-up of eight lakh women will be done in Himachal in 15 days
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने बुधवार को आईजीएमसी शिमला से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के धार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। 2 अक्टूबर तक चलने वाले 15 दिवसीय स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 8 लाख महिलाओं के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला एवं बाल विकास विभाग के आयोजित अन्नप्राशन संस्कार में भी भाग लिया। डॉ. शांडिल ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही हमारी पूंजी है। समय-समय पर अपनी सेहत की जांच करवाते रहें, ताकि हमारे परिवार स्वस्थ रहें और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। जब हर महिला स्वस्थ होगी तभी परिवार सशक्त होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई भी व्यक्ति किसी भी बीमारी का शिकार हो सकता है इसलिए स्वास्थ्य की नियमित जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी इस अभियान को प्रदेश के हर कोने-कोने तक पहुंचाने का काम करें, ताकि हर एक परिवार को इसका लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत दूर-दराज के क्षेत्रों में महिलाओं को भी काफी काम करना पड़ता है, जिससे उनकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोले जा रहे हैं, जिसमें 6 विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाया जा रहा है।

स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों से महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक लेकर आएंगी। इस दौरान महिलाओं की ईएनटी, नेत्र, रक्तचाप, मधुमेह, दंत रोग, एनीमिया, टीबी, सिकल सेल एनीमिया सहित स्तन व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच की जाएगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण और पोषण परामर्श भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, उपमहापौर नगर निगम शिमला उमा कौशल, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (भारत सरकार) डॉ. गोविन्द बंसल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डॉ सीता ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ. यशपाल रांटा सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed