फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Governor Chief Minister and Leader of Opposition wished the people of the state on Diwali

Himachal News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Thu, 31 Oct 2024 01:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 31 Oct 2024 01:46 PM IST
सार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Himachal News Governor Chief Minister and Leader of Opposition wished the people of the state on Diwali
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन को प्रकाशमान करता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा।

विज्ञापन


सीएम सुक्खू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार लोगों को सद्भावना, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समृद्धि और धन-धान्य का यह पर्व सभी के जीवन में उल्लास और प्रसन्नता लाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार एकता के बंधन को मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से त्योहार को पारंपरिक और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ से मनाने का आह्वान भी किया। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रकाश का यह उत्सव प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा।

विज्ञापन

इस बार की दीपावली ऐतिहासिक, सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं : जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के लिए यह दीपावली प्रसन्नता और संपन्नता लेकर आए। सभी प्रदेशवासी स्वस्थ एवं समृद्ध हों, ऐसी वह ईश्वर से कामना करते हैं। यह दीपावली बाकी दीपावली से अलग और ऐतिहासिक है। पांच सौ साल के लंबे संघर्षों के बाद भगवान श्रीराम बाल रूप में अपने जन्मस्थान अयोध्या में जन्मभूमि मंदिर में विराजमान हुए हैं। रामलला के अपने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद की यह पहली दीपावली है। यह दीपावली मनाने का सौभाग्य पीढ़ियों बाद प्राप्त हुआ है। वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखी और अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद की पहली दीपावली मनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

 

विज्ञापन




राज्यपाल ने सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के प्रतीक पटेल ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और जीवन भर संघर्ष किया। उनका जीवन राष्ट्रीय एकीकरण के लिए समर्पित रहा। राज्यपाल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी। राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित किया और देशवासियों के बीच इस संदेश को फैलाने का भरसक प्रयास किया। इस अवसर पर, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed