फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Engineers who had been at Himuda for three years have been transferred

Himachal News: हिमुडा में तीन साल से डटे इंजीनियरों के तबादले, बड़ा फेरबदल कर एई और एसडीओ किए इधर-उधर

Tue, 11 Nov 2025 07:59 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Nov 2025 07:59 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) में बड़ा फेरबदल हुआ है। इसके अलावा हिमुडा ने एसडीओ के भी तबादले भी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Engineers who had been at Himuda for three years have been transferred
ट्रांसफर सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। तीन साल से अधिक समय से एक ही पद पर कार्यरत एक्जीक्यूटिव इंजीनियर और एसडीओ के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। हिमुडा के सीईओ-कम-सचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार वशिष्ठ ने तबादला आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


हिमुडा मुख्यालय निगम विहार के तकनीकी विंग (कार्य, संविदा एवं अधिशासी डिजाइन) में तैनात एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राजकुमार शर्मा को हिमुडा डिविजन कसुम्पटी भेजा है। नाहन डिविजन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर दिनेश वर्मा को तकनीकी विंग, मुख्यालय निगम विहार में तैनाती मिली है। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (संपदा प्रबंधन एवं व्यवसाय विकास) निगम विहार में सेवाएं दे रहे कुशल शर्मा को डिविजन परवाणू भेजा गया है। मंडी डिविजन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित कुमार को धर्मशाला डिविजन, शिमला डिविजन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राजेश ठाकुर को डिविजन घुमारवीं और परवाणू डिविजन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर गिरीश को हिमुडा निगम विहार मुख्यालय भेजा है। धर्मशाला के एई अनिल सूद का तबादला मंडी किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा हिमुडा ने एसडीओ के भी तबादले भी किए हैं। वीरेंद्र कुमार को हिमुडा सब-डिविजन पालमपुर, संजय कुमार को हमीरपुर, मुनीश राज को तकनीकी विंग मुख्यालय (कार्य एवं अनुबंध), विपिन कुमार को शिमला, संदीप ठाकुर को बद्दी, अनूप सूद को धर्मशाला, प्रदीप कुमार जसवाल को ऊना, बोधराज को साउथ सर्कल शिमला में एई (कार्य एवं अनुबंध) कसुम्पटी, रवि कुमार को परवाणू, सरिता कुमारी को धर्मशाला और रूप कुमार को ठियोग सब-डिविजन का नया जिम्मा सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed