{"_id":"690de7307e0749e1b504c21e","slug":"himachal-news-electricity-board-receives-noc-process-begins-to-set-up-34-charging-stations-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: बिजली बोर्ड से मिली एनओसी, 34 चार्जिंग स्टेशन लगाने की प्रक्रिया शुरू; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: बिजली बोर्ड से मिली एनओसी, 34 चार्जिंग स्टेशन लगाने की प्रक्रिया शुरू; जानें
Sat, 08 Nov 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:00 AM IST
सार
एचआरटीसी ने 34 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल में सौ से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाने हैं। निगम को अभी 34 की एनओसी मिल चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चार्जिंग स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने 34 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिजली बोर्ड से एनओसी मिलने के बाद परिवहन निगम के डिपो और बस अड्डों पर इन्हें स्थापित किया जा रहा है। हिमाचल में सौ से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाने हैं। निगम को अभी 34 की एनओसी मिल चुकी है। हिमाचल में 110 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इन्हें लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है। निगम के बेड़े में 297 ई-बसें और जुड़ने जा रही है। अगले महीने बसों की पहली खेप आएगी। इन बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाना है। इससे पहले हिमाचल में 34 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने हैं।
विज्ञापन
परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर के आसपास सात बसें हिमाचल आएंगी। इन्हें ऑन ट्रायल लंबे रूटों पर चलाया जाना है। करीब एक सप्ताह तक यह ट्रायल चलेगा। जनवरी में बसों की पहली खेप हिमाचल आएगी। परिवहन निगम की टेक्निकल टीम ने हैदराबाद जाकर कंपनी में तैयार बसों का निरीक्षण किया है। इस दौरान टीम को जो खामियां नजर आईं, उन्हें दुरुस्त करने को कहा गया है। यह सभी बसें वातानुकूलित और आरामदायक होगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ इलेक्ट्रिक बसें तैयार हो गई हैं। जनवरी 2026 में बसों की पहली खेप हिमाचल आएगी। हिमाचल में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
