फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Electric wire fell while ploughing two oxen and farmer died due to electric shock

Himachal News: हल जुताई करते गिरा बिजली का तार, दो बैलों और किसान की करंट से मौत

Wed, 04 Jun 2025 07:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जोल/बंगाणा (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोल/बंगाणा (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Jun 2025 07:25 PM IST
सार

जिला ऊना में एक किसान और उसके दो बैलों की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Electric wire fell while ploughing two oxen and farmer died due to electric shock
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ग्राम पंचायत कठोह में बुधवार सुबह एक किसान और उसके दो बैलों की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कठोह के त्यार गांव का कर्म चंद (66) बुधवार सुबह अपने खेतों में हल जुताई का काम कर रहा था। तभी खेतों के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूट कर बैलों के ऊपर गिर गया।

विज्ञापन


करंट से बैल को तड़पता देख कर्म चंद ने बिजली के तार को उनसे अलग करने की कोशिश की। इस दौरान वह भी करंट की चपेट आ गया। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो बचाने के लिए भागे। किसी तरह कर्म चंद और बैलों को बिजली तारों की चपेट से छुड़ाया। कर्म चंद को बेसुध हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed