{"_id":"67dd453c2af00ad1c104beb2","slug":"himachal-news-district-labor-officer-in-una-demanded-a-bribe-of-ten-thousand-rupees-arrested-red-handed-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: ऊना में जिला श्रम अधिकारी ने मांगी दस हजार रुपये रिश्वत, रंगे हाथों गिरफ्तार; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: ऊना में जिला श्रम अधिकारी ने मांगी दस हजार रुपये रिश्वत, रंगे हाथों गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
Fri, 21 Mar 2025 08:33 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 21 Mar 2025 08:33 PM IST
सार
ऊना में विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जिला श्रम अधिकारी को 10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी श्रम अधिकारी रणवीर सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर जाती विजिलेंस टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो ने ऊना में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विजिलेंस ने जिला श्रम अधिकारी रणवीर सिंह ढटवालिया को 10000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के एक लेबर ठेकेदार की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता रजत कुमार टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में एक लेबर ठेकेदार है।
विज्ञापन
रजत कुमार ने विजिलेंस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका लेबर लाइसेंस रिन्यू करने के एवज में जिला श्रम अधिकारी रणवीर सिंह ने उससे 10000 रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को श्रम अधिकारी के पास भेजा। जैसे ही श्रम अधिकारी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, विजिलेंस की टीम तुरंत हरकत में आई और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई जिला श्रम अधिकारी के कार्यालय में हुई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आरोपी रणवीर सिंह के खिलाफ पहले भी एक भ्रष्टाचार का मामला दर्ज है। दो फरवरी 2022 को एक मामले की तहत उन पर 26000 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। वह यह रिश्वत हिमाचल प्रदेश दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1969 के तहत रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने के बदले ले रहा था। डीएसपी विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो फिरोज खान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही, उसके बैंक खातों और अन्य ठिकानों की भी जांच की जाएगी। विजिलेंस यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी ने अन्य व्यक्तियों से भी अवैध रूप से धन उगाही की है।
विज्ञापन