फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri met kc Venugopal discussed new executive

Himachal News: वेणुगोपाल से मिले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नई कार्यकारिणी पर चर्चा

Mon, 06 Jan 2025 05:50 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 06 Jan 2025 05:50 PM IST
सार

सोमवार को नई दिल्ली में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर सरकार और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया।

विज्ञापन
Himachal News Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri met kc Venugopal discussed new executive
केसी वेणुगोपाल को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। मुकेश ने वेणुगोपाल को सरकार और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने पहुंचे मुकेश ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय जाकर पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुकेश और वेणुगोपाल की बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश में गठित होने वाली कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुकेश ने संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान देने की बात रखी। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से भी वेणुगोपाल को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed