फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News CM Sukhvinder Singh Sukhu said Medical colleges will not have state cadre for now

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- मेडिकल कॉलेजों का फिलहाल नहीं होगा स्टेट कैडर

Wed, 26 Feb 2025 09:19 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 26 Feb 2025 09:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज कैडर के विलय के संबंध में यथास्थिति बनाई रखी जाएगी। 

विज्ञापन
Himachal News CM Sukhvinder Singh Sukhu said Medical colleges will not have state cadre for now
प्रदेश चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने ओक ओवर में सीएम सुक्खू से की भेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में फिलहाल मेडिकल कॉलेजों का स्टेट कैडर नहीं होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज कैडर के विलय के संबंध में यथास्थिति बनाई रखी जाएगी। प्रदेश चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को मुलाकात के दौरान सीएम ने इसके बारे में आश्वस्त किया है।

विज्ञापन


शीत सत्र के दौरान धर्मशाला में हुई कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेजों का स्टेट कैडर करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई थी। अभी तक मेडिकल कॉलेजों का अपना कैडर है, जिससे मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों के तबादले नहीं होते हैं। स्टेट कैडर होने से डॉक्टरों के तबादले होने थे। इस मामले को फिर से कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार मेडिकल कॉलेजों को सुदृढ़ करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।
विज्ञापन


चिकित्सा विभाग को सभी मेडिकल कॉलेजों में बेहतरीन उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। सीएम ने शिमला कैंसर अस्पताल में भी सुविधाएं बढ़ाने के उपायों की समीक्षा की है और अधिकारियों को आईजीएमसी शिमला में पैट स्कैन मशीन स्थापित करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सरकारी स्तर पर इनके कैडर के विलय के संबंध में विचार-विमर्श चल रहा था। प्रदेश चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. बलवीर वर्मा और महासचिव डॉ. पीयूष कपिला ने कहा कि उन्होंने सीएम के सामने डॉक्टरों की अन्य मांगें भी रखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed