{"_id":"673b454efccfb78a7f0a04cb","slug":"himachal-news-chitta-main-supplier-pintu-arrested-from-bilaspur-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: चिट्टे का मुख्य सप्लायर बिलासपुर से गिरफ्तार, 41 केस दर्ज; प्रदेशभर में करता था सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: चिट्टे का मुख्य सप्लायर बिलासपुर से गिरफ्तार, 41 केस दर्ज; प्रदेशभर में करता था सप्लाई
Mon, 18 Nov 2024 07:17 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 18 Nov 2024 07:17 PM IST
सार
हिमाचल पुलिस ने दो आरोपियों की निशानदेही पर चिट्टे के मुख्य सप्लायर को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अनिल उर्फ पिंटू है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दाड़लाघाट में दो नवंबर को चिट्टे के साथ गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य सप्लायर को बिलासपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को लेकर पुलिस सोलन पहुंच गई। आरोपी से 48,550 रुपये की नकदी भी बरामद की है। आरोपी पर कुल 41 मामले दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दो नवंबर को दाड़लाघाट क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने प्रवीण कुमार और योगेश कुमार निवासी गांव व डाकघर मझवाड घुमारवीं जिला बिलासपुर को 10 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चिट्टा पंजगाई निवासी पिंटू नामक व्यक्ति से खरीदा था।
विज्ञापन
आगामी जांच के दौरान 17 नवंबर को पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने मुख्य आरोपी अनिल उर्फ पिंटू (45) निवासी घन डाकखाना पंजगाई तहसील सदर जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। अनिल उर्फ पिंटू नशे का एक बहुत बड़ा सप्लायर है, जो युवकों को काफी समय से चिट्टे की सप्लाई कर रहा था। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन