फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News bear attacked the owner bulls uprooted the peg to save their lives and clashed

Himachal News: बेजुबान की वफादारी! मालिक पर भालू ने किया हमला, जान बचाने खूंटा उखाड़कर भिड़ गए दोनों बैल

Sun, 20 Oct 2024 10:49 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 20 Oct 2024 10:49 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में दो बैलों ने भालू से भिड़कर अपने मालिक की जिंदगी बचाई। बैलों ने सींगों से जोरदार प्रहार कर भालू को पटक दिया। बैलों के तेज प्रहार से भालू मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन
Himachal News bear attacked the owner bulls uprooted the peg to save their lives and clashed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta AI

विस्तार

कुत्तों की वफादारी के किस्से तो अकसर सुनने को मिलते हैं, लेकिन पहली बार दो बैलों ने न केवल अपनी वफा निभाई बल्कि जान की परवाह किए बगैर भालू से भिड़कर अपने मालिक का जीवन भी बचाया। मामला, चंबा जिले के साथ लगती जुम्हार धार का है। यहां एक भालू ने भेड़पालक नूर जमाल पर अचानक हमला कर लिया। खूंखार भालू भेड़पालक को घर से खींचकर बाहर ला रहा था कि बाहर बंधे जमाल के दोनों बैल खूंटा उखाड़कर भालू से भिड़ पड़े। बैलों ने सींगों से जोरदार प्रहार कर भालू को पटक दिया। बैलों के तेज प्रहार से भालू मौके से भाग निकला। हालांकि, भालू के हमले में भेड़पालक को चोटें आई हैं। अब चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन




आंखों देखी ....
मैं और मेरे दादा नूर जमाल (75) शुक्रवार रात कोठे मकान (पत्थर, मिट्टी और लकड़ी से बना घर) में सो रहे थे। रात को करीब 11:30 बजे भालू आ धमका। भालू ने दादा नूर जमाल पर हमला कर दिया। इससे उनके चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। भालू उन्हें घसीटकर बाहर ले जाने लगा तो बाहर बंधे उनके दोनों बैलों खूंटा उखाड़कर उनकी जान बचाने के लिए सामने आ गए। दोनों बैलों ने सींग मारकर भालू को पहले पटक दिया और उसके बाद करीब 50 मीटर तक भगाया। पता चलने पर शनिवार सुबह अन्य परिजन माैके पर पहुंचे और दादा को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। अगर मेरे बैलों ने समय रहते भालू पर हमला न किया होता तो वह दादा को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता था....हासम (14) निवासी नहनोई चंबा (नूर जमाल का पोता, जो घटना के वक्त साथ था।) 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजे की मांग 
पल्यूर पंचायत के उप प्रधान मोहम्मद हुसैन ने वन विभाग से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है। बताया कि बैलों ने वफादारी निभाते हुए अपने मालिक की जान बचाई है। बैलों के कारण ही भालू नूर को ज्यादा चोट नहीं पहुंचा पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed