फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News A mentally disturbed woman had broken a Shivling in Nagrota Bagwan

Himachal News: नगरोटा बगवां में मानसिक रूप से परेशान महिला ने तोड़ा था शिवलिंग, समुदाय विशेष पर भड़के थे हिंदू

Sun, 29 Sep 2024 02:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Sep 2024 02:16 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में वीरवार रात गांधी मैदान के समीप शिवालय में शिवलिंग तोड़े जाने की घटना में खुलासा हुआ है कि शिवलिंग एक मानसिक रूप से परेशान महिला ने तोड़ा था। 

विज्ञापन
Himachal News A mentally disturbed woman had broken a Shivling in Nagrota Bagwan
तोड़ा गया शिवलिंग (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगरोटा बगवां में वीरवार रात गांधी मैदान के समीप शिवालय में शिवलिंग तोड़े जाने की घटना में गिरफ्तार महिला धर्मशाला के सिद्धबाड़ी के साथ लगते एक गांव की रहने वाली है। गिरफ्तार की गई 35 वर्षीय महिला पुलिस हिरासत में है और उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को इस घटना का पता चला था। जिसके बाद हिंदू समुदाय ने विशेष समुदाय के खिलाफ प्रदर्शन किया था। वहीं, एक समुदाय विशेष को किराये पर दी गई दुकानों और मकानों को खाली करने की मांग भी की थी और कुछ दुकानों को खाली करवाने की कोशिश भी की गई थी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई शिवलिंग तोड़े जाने की घटना में उक्त महिला की पुलिस की ओर से पहचान की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को ही महिला को योल के समीप से गिरफ्तार कर लिया था। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि वीरवार को यह घटना तड़के करीब साढ़े 3 बजे बजे हुई थी। उन्होंने बताया कि महिला अकेले रहती है और 6-7 सालों से  इधर-उधर घूमती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed