{"_id":"678367a2eae51d65970482dc","slug":"himachal-news-a-caretaker-beat-up-a-doctor-in-chamba-attacked-with-a-rod-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल के चंबा में तीमारदार ने पीट दिया डॉक्टर, वार्ड से बाहर जाने को कहा था; रॉड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल के चंबा में तीमारदार ने पीट दिया डॉक्टर, वार्ड से बाहर जाने को कहा था; रॉड से किया हमला
Sun, 12 Jan 2025 12:26 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:26 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक डॉक्टर को एक तीमारदार ने पीट दिया। डॉक्टर नेत्र वार्ड में मरीजों की जांच कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने वार्ड में मौजूद तीमारदार नोवी को वार्ड से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद जब वह अपनी ड्यूटी करके अस्पताल के बाहर निकले तो वहां आरोपी और उसके साथ अन्य दो लोगों ने अपनी कार से रॉड निकाली और उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Meta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात एक डॉक्टर को तीन लोगों ने अस्पताल के बाहर रॉड से पीटकर घायल कर दिया। घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे की है। डॉक्टर मयंक नेत्र वार्ड में मरीजों की जांच कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने वार्ड में मौजूद तीमारदार नोवी को वार्ड से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह डॉक्टर से किसी मुद्दे पर चर्चा करने की बात कहने लगा। डॉक्टर मरीजों की जांच करने में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद जब वह अपनी ड्यूटी करके अस्पताल के बाहर निकले तो वहां नोवी और उसके साथ अन्य दो लोगों ने अपनी कार से रॉड निकाली और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग डॉक्टर की मदद के लिए भी आग आ गए। लोगों की जुटती भीड़ को देख आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद घायल डॉक्टर को वापस अस्पताल लाया गया, जहां पर उनका इलाज किया गया। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। घटना को लेकर डॉक्टरों ने रोष जताया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि डॉक्टर से मारपीट मामले की जांच पुलिस गहनता से कर रही है। मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रवक्ता एवं फैकल्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि डॉक्टर के साथ मारपीट निंदनीय है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन