फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News 90 percent of land owners have been given compensation in Chandigarh-Baddi railway line

Himachal News: चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन में 90 फीसदी भूमि मालिकों को दिया मुआवजा, अब निर्माण कार्य में आएगी तेजी

Thu, 24 Oct 2024 09:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 24 Oct 2024 09:16 PM IST
सार

चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन के बीच आने वाली जमीनों का मुआवजा न मिलने के कारण किसानों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन अब जमीनों का मुआवजा 90 फीसदी लोगों को दे दिया गया है। वहीं, जल्द ही पेड़ों की भी मुआवजा राशि लोगों को जारी कर दी जाएगी। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News 90 percent of land owners have been given compensation in Chandigarh-Baddi railway line
बद्दी चंडीगढ़ रेलवे लाइन के बीच में आए हैं पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन के बीच आने वाली जमीनों का मुआवजा 90 फीसदी लोगों को दे दिया है। इससे अब रेल लाइन बनाने के काम में तेजी आएगी। वहीं बद्दी से शीतलपुर मार्ग पर फ्लाई ओवर का कार्य भी चालू हो गया है। अब रेललाइन के बीच आने वाले पेड़ और स्ट्रक्टर की पेमेंट होना बाकी है। इन दोनों कार्य का अवॉर्ड तैयार हो चुका है और जल्द ही मकान मालिक व पेड़ों को मालिकों को इसकी मुआवजा राशि जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


नौ गांवों के 300 किसानों की जमीन इस प्रोजेक्ट में आई
चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन में वर्ष 2007 केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। 2019 में सरकार ने इसे स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट के तहत लिया गया। प्रोजेक्ट में हिमाचल की 34 हेक्टेयर जमीन आई है। 9 गांवों के 300 किसानों की जमीन इस प्रोजेक्ट में आई है। इससे पहले कई किसानों ने मुआवजा न मिलने पर प्रदर्शन भी किया था। कई जगह पर काम भी रुकवाया था। मगर अब विभाग ने 90 फीसदी किसानों को जमीन का मुआवजा दे दिया है।
विज्ञापन


स्ट्रक्चर व पेड़ों की कीमत जल्द किसानों को मिलेगी
इस प्रोजेक्ट में 8 स्ट्रक्चर व पेड़ भी आ रहे हैं। अभी स्ट्रक्चर व पेड़ों की कीमत किसानों को नहीं मिली है। उन्हें भी जल्द मुआवजा राशि दे दी जाएगी। वहीं रेलवे ने बद्दी शीतलपुर मार्ग के ऊपर बनने वाले फ्लाईओवर का कार्य भी शुरू कर दिया है। इसके बनने से बद्दी से शीतलपुर गांव की ओर जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी, उन्हें रेलवे ट्रेक से कोई रुकावट नहीं होगी।

'90 फीसदी मुआवजा राशि लोगों को दे दी गई है'
उधर, रेलवे का कार्य देख रहे ओएसडी सुभाष सकलानी ने बताया कि 90 फीसदी मुआवजा राशि लोगों को दे दी गई है। अब केवल पेड़ों व स्ट्रक्चर की राशि देनी बाकी है। स्ट्रक्चर के कागजात किसानों ने देरी से जमा कराए हैं। वहीं पेड़ों का मूल्यांकन होने के बाद उसके अवॉर्ड तैयार हो चुके हैं। जल्द ही पेड़ों की भी मुआवजा राशि लोगों को जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन का काम तेजी से चल रहा है और जमीन को लेकर कहीं पर भी काम रुका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed