फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News 6000 NPS employees will get two percent additional DA

Himachal News: 6,000 एनपीएस कर्मचारियों को मिलेगा दो फीसदी अतिरिक्त डीए

Tue, 20 May 2025 09:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 20 May 2025 09:47 PM IST
सार

पुरानी पेंशन बहाली का इंतजार कर रहे राज्य बिजली बोर्ड  के 6,000 एनपीएस कर्मचारियों को अब दो फीसदी अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News 6000 NPS employees will get two percent additional DA
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड ने एनपीएस कर्मियों के लिए केंद्र सरकार की महंगाई भत्ते दरें अपना ली हैं। पुरानी पेंशन बहाली का इंतजार कर रहे बोर्ड के 6,000 एनपीएस कर्मचारियों को अब दो फीसदी अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा। ओपीएस बहाली का इंतजार कर रहे कर्मियों को वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए एनपीएस कर्मचारियों को केंद्र के सामान महंगाई भत्ता देने के फैसले से जोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


राज्य बिजली बोर्ड प्रबंधन की ओर से मंगलवार को जारी किए गए कार्यालय आदेश से केंद्र सरकार के समकक्षों को दिए जाने वाले लाभों के साथ समानता सुनिश्चित कर दी गई है। बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड के जो कर्मचारी एनपीएस योजना का हिस्सा हैं, उन्हें अब केंद्र सरकार की ओर से अनुमोदित दरों पर महंगाई भत्ता मिलेगा। संशोधित डीए 2 अप्रैल 2025 के केंद्र सरकार के ज्ञापन में निर्धारित तिथियों से लागू होगा। इस नीति से पात्र कर्मचारियों के टेक-होम वेतन में वृद्धि होने और एनपीएस के तहत उनके पेंशन योगदान पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed