फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 17-year-old daughter Rani Rajput became a strong woman lifted 90 kg weight in deadlift

Himachal News: 17 साल की बेटी रानी राजपूत बनीं स्ट्रांग वुमन, डेड लिफ्ट में 90 किलो उठाया वजन; जानें

Tue, 24 Dec 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला( सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला( सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Dec 2024 04:00 AM IST
सार

राज्य स्तरीय क्लासिक बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में बद्दी के वर्धमान में रहने वाली रानी राजपूत ने डेड लिफ्ट करते हुए 90 किलो वजन उठाया। रानी राजपूत की उम्र 17 साल है और उन्हें हिमाचल की स्ट्रांग वुमन के खिताब से नवाजा गया।

विज्ञापन
Himachal News: 17-year-old daughter Rani Rajput became a strong woman lifted 90 kg weight in deadlift
स्ट्रांग वुमेन का खिताब जीतने वाले रानी राजपूत 90 किलो वेट उठाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य स्तरीय क्लासिक बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में बद्दी की 17 साल की बेटी रानी राजपूत ने स्ट्रांग वुमन का खिताब जीता। बद्दी के वर्धमान में रहने वाली रानी राजपूत ने डेड लिफ्ट करते हुए 90 किलो वजन उठाया। उसे हिमाचल की स्ट्रांग वुमन के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा 12 वर्षीय सिमरन ने अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।

विज्ञापन


कोच मुकेश शर्मा ने बताया कि बेंच प्रेस प्रतियोगिता में 18 वर्षीय आदित्य गिरी ने 105 किलो वजन उठाया। 23 वर्षीय रूपेश ने 90 किलो, 25 वर्षीय मनोज ने 120 किलो और 51 वर्षीय मुकेश ने एक क्विंटल वजन उठा कर गोल्ड जीता। कांगड़ा के पालमपुर तहसील के भवारना में आयोजित प्रतियोगिता में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने उन्हें पुरस्कार देकर नवाजा। सभी प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन


मधाला के नितिन ने राज्य स्तरीय क्लासिक बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीते। नितिन का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। मधाला पंचायत के बग्गुवाला गांव के नितिन ठाकुर ने 74 किलो भार वर्ग बेंच प्रेस में 130 किलोग्राम और 212.5 किलोग्राम भार उठाकर दो गोल्ड मेडल जीते। उनका चयन 2025 में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed