फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Natural farming cess Rs 2 per bottle on desi liquor and Rs 5 per bottle on foreign liquor

Himachal News: देसी पर दो और अंग्रेजी शराब पर लगेगा पांच रुपये प्रति बोतल प्राकृतिक खेती सेस, जानें विस्तार से

Wed, 23 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

मंगलवार को जारी अधिसूचना के तहत हिमाचल प्रदेश में देसी शराब की प्रति बोतल पर दो रुपये और अंग्रेजी व विदेशी शराब पर पांच रुपये प्रति बोतल प्राकृतिक खेती सेस लगेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Natural farming cess Rs 2 per bottle on desi liquor and Rs 5 per bottle on foreign liquor
शराब की दुकान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नई आबकारी नीति के सभी नियमों को राजपत्र में अधिसूचित कर दिया गया है। मंगलवार को जारी अधिसूचना के तहत प्रदेश में देसी शराब की प्रति बोतल पर दो रुपये और अंग्रेजी व विदेशी शराब पर पांच रुपये प्रति बोतल प्राकृतिक खेती सेस लगेगा।

विज्ञापन


कर एवं आबकारी विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है।अधिसूचना में प्रावधान किया गया है कि अब छुट्टी के दिन भी फैक्टरी से लाइसेंस लेकर थोक विक्रेता शराब की सप्लाई ले जा सकेंगे। तय समय में शराब की दुकानों तक सप्लाई पहुंचाने के लिए यह प्रावधान किया गया है। इसके तहत छुट्टी के दिन भी शराब की फैक्ट्री से लाइसेंस लेकर वाहनों में शराब को थोक विक्रेताओं या बॉटलिंग प्लांट तक ले जा सकेंगे। अधिसूचित नियमों के तहत शराब और बीयर की प्रति बोतल पर लगने वाली लाइसेंस फीस भी श्रेणीवार तय कर दी गई है। प्रदेश में शराब फैक्टरी स्थापित करने के लिए भी लाइसेंस फीस तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed