फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Minister Rajesh Dharmani met Karnataka CM And Ministers

Rajesh Dharmani: कर्नाटक को हिमाचल में बिजली उत्पादन का न्योता, मंत्री धर्माणी ने कर्नाटक के CM से की भेंट

Wed, 09 Oct 2024 11:42 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Oct 2024 11:42 PM IST
सार

बुधवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हिमाचल में हाइड्रो पावर परियोजनाओं में निवेश के लिए आमंत्रित किया। 

विज्ञापन
Himachal Minister Rajesh Dharmani met Karnataka CM And Ministers
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को हिमाचल में हाइड्रो पावर परियोजनाओं में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश 31 मार्च 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित होने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने अनेक नवाचार कदम उठाए हैं और सरकार जल विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा का दोहन करने पर विशेष बल दे रही है।

विज्ञापन


मंत्री धर्माणी ने बंगलूरू में कर्नाटक के कौशल विकास मंत्री डॉ. शरना प्रकाश पाटिल और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. एमसी सुधाकर से भी भेंट की। धर्माणी ने मंत्रियों के साथ कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा में नव आयाम स्थापित करने की दिशा में विभिन्न नवाचार प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं के जीवन में कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के महत्व को देखते हुए उन्हें रोजगार प्रदाता के रूप में स्थापित करने के लिए उनका कौशल संवर्धन करना और न्यू एज कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित विषयों का ज्ञान देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में युवाओं को एआई आधारित पाठ्यक्रमों की शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कर्नाटक कृषि विश्वविद्यालय के बायोफ्यूल केंद्र का भी दौरा किया और केंद्र के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed