फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mayank Vaidya of Himachal Pradesh did wonders qualified for Ironman World Championship

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मयंक वैद ने किया कमाल, आयरनमैन वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

Tue, 15 Apr 2025 06:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Apr 2025 06:26 PM IST
सार

हिमाचल के मयंक वैद अब 14 सितंबर, 2025 को फ्रांस के नीस में होने वाली आयरनमैन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
Himachal Mayank Vaidya of Himachal Pradesh did wonders qualified for Ironman World Championship
मयंक वैद - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बिलासपुर के कोठीपुरा के छोटे से गांव नोआ से निकलकर मयंक वैद ने वह कारनामा कर दिखाया है, जो लाखों के लिए एक सपना है। 13 अप्रैल, 2025 को ताइवान के पेंघू द्वीप पर आयोजित विश्व स्तरीय आयरन मैन ताइवान ट्रायथलॉन में भाग लेकर मयंक ने 10 घंटे 34 मिनट के अद्भुत समय में रेस पूरी कर अपने आयु वर्ग (45-49 वर्ष) में पांचवां स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


यह प्रतियोगिता दुनिया की सबसे कठिन स्पर्धाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें एथलीटों को 3.8 किमी समुद्र में तैरना, 180 किमी साइकिल चलाना और 42.2 किमी की मैराथन दौड़ पूरी करनी होती है। तेज हवाओं और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद मयंक ने न सिर्फ लक्ष्य पार किया बल्कि स्पेन, ताइवान और वियतनाम जैसे देशों के टॉप इंटरनेशनल एथलीटों के साथ पोडियम साझा कर भारत का नाम रोशन किया। मयंक अब 14 सितंबर, 2025 को फ्रांस के नीस में होने वाली आयरनमैन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


उनके इस सफर की शुरुआत एक जुनून से हुई थी, जो अब एक मिशन बन चुका है। 48 वर्षीय मयंक वैद न केवल एक ट्रायथलीट हैं, बल्कि एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी हैं। उन्होंने ट्रेडमिल पर मात्र 10 दिनों में 10 मैराथन पूरी कर यह कीर्तिमान स्थापित किया। वह एक अल्ट्रा-रनर और अल्ट्रा-ट्रायथलीट हैं, जो हर चुनौती को एक नए अवसर में बदलना जानते हैं। मयंक, बीएसएफ के दिवंगत उप महानिरीक्षक अशोक कुमार और हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की पूर्व सदस्य नीरू वैद के पुत्र हैं। वर्तमान में वह हांगकांग में सॉलिसिटर के तौर पर कार्यरत हैं और एलवीएमएच ग्रुप के एशिया-प्रशांत व चीन मार्केट के वरिष्ठ प्रबंधन का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed