फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mandi Fraudsters broke into a businessman account duped him of more than 15 lakhs

Himachal Pradesh: ठगों ने व्यापारी के खाते में लगाई सेंध, लगाया 15 लाख से अधिक का चूना; जानें पूरा मामला

Wed, 23 Jul 2025 03:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Jul 2025 03:54 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक व्यापारी के बैंक खाते से शातिरों ने कुल 15 लाख 33 हजार 100 रुपये की राशि उड़ा ली है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Mandi Fraudsters broke into a businessman account duped him of more than 15 lakhs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में बैंक खाते को हैक कर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। साइबरों ठगों ने सुंदरनगर के व्यापारी के खाते को हैक उसको 15 लाख से अधिक का चूना लगा दिया है। इस ठगी का खुलासा उस समय हुआ जब इस व्यापारी की पत्नी नेट बैंकिंग की समस्या लेकर बैंक पहुंची। शातिरों द्वारा पिछले हफ्ते 2 दिनों के भीतर इस ठगी को अंजाम दिया गया है। जिसमें हार्डवेयर व्यापारी के दो खाते से कुल 15 लाख 33 हजार 100 रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की गई है।

विज्ञापन


नेट बैकिंग नहीं चलने पर बैंक पहुंची पत्नी तब चला पता
जानकारी के अनुसार सुंदरगर थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाली डैहर पंचायत के अलसू गांव के व्यापारी जगदीश चंद की धर्मपत्नी रीना देवी ने थाना में इस ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 17 जुलाई को उनकी नेट बैंकिंग काम नहीं कर रही थी। इसके बाद 18 जुलाई को उनकी फर्म के खाते से 1,34,500 और 19 जुलाई को 13,98,600 की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई, जबकि उन्होंने यह लेन-देन नहीं किए हैं। जब वह नेट बैंकिंग की समस्या को लेकर बैंक गई तो उन्हें इस अनाधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बारे में पता चला।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
आशंका जताई जा रही है कि धोखेबाजों ने उनका मोबाइल या बैंक खाता हैक कर इस ठगी को अंजाम दिया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि सोमवार को सुंदरनगर पुलिस थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

संदिग्ध लिंक और ईमेल से बचें
अनजान स्रोतों से आए लिंक पर क्लिक न करें। फिशिंग ईमेल या मैसेज में व्यक्तिगत जानकारी मांगने वाले लिंक हो सकते हैं। हमेशा URL की जांच करें।

मजबूत पासवर्ड बनाएं
लंबे, जटिल और अलग-अलग पासवर्ड का उपयोग करें। पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें और दो-कारक प्रमाणीकरण (2FA) सक्रिय करें।

विश्वसनीय वेबसाइट्स का उपयोग
केवल सुरक्षित वेबसाइट्स (HTTPS) पर खरीदारी करें। वेबसाइट की प्रामाणिकता जांचें और अनजान साइट्स से बचें।

व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें
बैंक खाता, ओटीपी, पासवर्ड, या अन्य संवेदनशील जानकारी अनजान लोगों या वेबसाइट्स के साथ साझा न करें।

सॉफ्टवेयर अपडेट रखें
अपने डिवाइस, ऐप्स और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट करें ताकि सुरक्षा कमजोरियों से बचा जा सके।

लुभावने ऑफर से सावधान
मुफ्त या अविश्वसनीय ऑफर अक्सर ठगी का हिस्सा होते हैं। अगर कुछ बहुत अच्छा लगे, तो उसकी जांच करें।

बैंक और लेनदेन की निगरानी
नियमित रूप से अपने बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की जांच करें। संदिग्ध लेनदेन की तुरंत रिपोर्ट करें।

जागरूक रहें
ठगी के नए तरीकों (जैसे यूपीआई स्कैम, लॉटरी स्कैम) के बारे में जानकारी रखें। सरकारी या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट्स से जानकारी लें।

सुरक्षित नेटवर्क का उपयोग
सार्वजनिक Wi-Fi पर संवेदनशील लेनदेन न करें। वीपीएन का उपयोग करें यदि जरूरी हो।

शिकायत दर्ज करें
अगर ठगी का शिकार हों, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed