फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mandi Boring machine overturns in Beas operator washed away

Mandi: ब्यास में पलटी बोरिंग मशीन, ऑपरेटर बहा; हाईवे निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 20 Nov 2025 07:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Nov 2025 07:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पाइलिंग (बोरिंग) मशीन ब्यास नदी में पलट गई। हादसे में मशीन का ऑपरेटर बह गया है। 

विज्ञापन
Himachal Mandi Boring machine overturns in Beas operator washed away
मंडी के बिंद्रावणी में ब्यास नदी के तेज बहाव की चपेट में आई पाइलिंग मशीन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी शहर के बिंद्रावणी में बुधवार रात हाईवे निर्माण में लगी पाइलिंग (बोरिंग) मशीन ब्यास नदी में पलट गई। इससे मशीन का ऑपरेटर बह गया है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना की टीम, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मंडी यूनिट ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। अब तक मशीन ऑपरेटर का कोई सुराग नहीं लग पाया है। यहां कंपनी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जिला प्रशासन और बीबीएमबी प्रबंधन की पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने की चेतावनी के बीच भी निर्माणाधीन कंपनी ने यहां कार्य जारी रखा।

विज्ञापन

मंडी शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर बिंद्रावणी में बन रहे जंक्शन प्वाइंट के समीप पेश आई घटना में लापता मशीन ऑपरेटर की पहचान तनवीर आलम (21) पुत्र मोहम्मद गुलाम गोस निवासी बिहार के रूप में हुई है। यहां ब्यास पर पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे के तहत पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बुधवार रात करीब 10 बजे ब्यास नदी के किनारे कार्य के दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया।

जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही ऑपरेटरों को तुरंत मशीनें हटाने के निर्देश दिए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार रात को निर्माता कंपनी की ओर से ब्यास के ऊपर बनाई गई अस्थायी पुलिया से तीन मशीनों को नदी के दूसरे छोर से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की ओर लाया जा रहा था। दो मशीनें तो सुरक्षित निकल गईं, लेकिन तीसरी पाइलिंग (बोरिंग) मशीन पानी के तेज बहाव के साथ पलट गई। इसी दौरान मशीन से बाहर निकलते की कोशिश में मशीन ऑपरेटर तनवीर ब्यास के बहाव में बह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीआरएफ मंडी यूनिट की 11 सदस्यीय टीम के साथ मौके पर तैनात इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मशीन ऑपरेटर तनवीर को तलाशने की कोशिश जारी है, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता हासिल नहीं हो पाई है। वहीं, सदर पुलिस ने हाईवे निर्माण में लगी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ लापरवाही बरतने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में जांच जारी है। सर्च ऑपरेशन भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed