फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Leader of Opposition Jairam Thakur met PM Narendra Modi and apprised him of the situation in the sta

Himachal: पीएम नरेंद्र मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश के हालात से कराया अवगत

Tue, 24 Mar 2026 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 07:02 PM IST
सार

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश के हितों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत और सार्थक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। 

विज्ञापन
Himachal: Leader of Opposition Jairam Thakur met PM Narendra Modi and apprised him of the situation in the sta
पीएम नरेंद्र मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश के हितों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत और सार्थक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को हिमाचल के हालात से अवगत करवाते हुए कांग्रेस सरकार के फैसलों की जानकारी दी। इसके अलावा संगठन की गतिविधियों पर भी अपडेट किया। प्रधानमंत्री से भेंट के बाद मीडिया से बात करते हुए जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वर्तमान में जिस गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से बिना सोचे-समझे लिए जा रहे फैसले राज्य को और अधिक गहरे वित्तीय गर्त में धकेल रहे हैं। ठाकुर ने सरकार की ओर से लिए गए हालिया निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि संसाधनों की भारी कमी के कारण मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना 50 प्रतिशत वेतन अगले छह महीनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है और साथ ही मुख्य सचिव औक पुलिस महानिदेशक के वेतन में भी 50 प्रतिशत, आईएएस अधिकारियों व मंत्रियों के वेतन में 30 प्रतिशत और विधायकों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती या स्थगन की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस स्थिति को स्पष्ट शब्दों में वित्तीय आपातकाल का संकेत करार देते हुए कहा कि यदि सरकार को अपने शीर्ष अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों का वेतन रोकना पड़ रहा है, तो यह प्रदेश की चरमराती अर्थव्यवस्था का प्रमाण है। सवाल उठाते हुए कहा कि अनाथ बच्चों और विधवाओं के नाम पर पेट्रोल-डीजल पर सेस (उपकर) लगाकर सरकार चलाने का प्रयास करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह सरकार की प्रशासनिक विफलता को भी दर्शाता है।

विज्ञापन

नेता विपक्ष ने कहा कि एक और फैसला कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में लिया है कि राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों के एंट्री टैक्स में भारी बढ़ोतरी की गई है जो व्यावहारिक नहीं है। पंजाब सरकार ने भी इसका विरोध किया है और कहा है कि हम भी हिमाचल से आने वाले वाहनों पर एंट्री टैक्स लगाएंगे। अगर पंजाब ने ऐसा किया तो हिमाचल की जनता पर बहुत बोझ पड़ेगा और राज्य का प्रमुख व्यवसाय पर्यटन खत्म हो जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में इस तरह के अजीब और अव्यावहारिक फैसले लिए जाना गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed