फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Job experience alongside the degree, monthly stipend of 10,900, MoU.

हिमाचल: डिग्री के साथ नौकरी का अनुभव, हर महीने 10,900 रुपये स्टाइपेंड, एमओयू

Thu, 10 Sep 2026 06:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Sep 2026 06:43 PM IST
सार

राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 16 राजकीय महाविद्यालयों में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) शुरू किया है। इसके लिए बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (उत्तरी क्षेत्र), कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
 

विज्ञापन
Himachal: Job experience alongside the degree, monthly stipend of 10,900, MoU.
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की माैजूदगी में बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कानपुर के साथ हुआ एमओयू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को अब डिग्री के साथ उद्योगों में काम करने का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 16 राजकीय महाविद्यालयों में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) शुरू किया है। इसके लिए बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (उत्तरी क्षेत्र), कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मौजूदगी में गुरुवार को राज्य सचिवालय में एमओयू हुआ। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए कम से कम छह माह की अनिवार्य अप्रेंटिसशिप होगी।

विज्ञापन


इस दौरान उन्हें हर महीने न्यूनतम 10,900 रुपये स्टाइपेंड भी मिलेगा। पहले चरण में तीन बीकॉम पाठ्यक्रमों को एईडीपी से जोड़ा गया है। इनमें बीकॉम बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई), बीकॉम रिटेल ऑपरेशंस मैनेजमेंट और बीकॉम लॉजिस्टिक्स शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में कुल 685 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीएफएसआई पाठ्यक्रम 11 कॉलेजों, रिटेल ऑपरेशंस मैनेजमेंट दो और लॉजिस्टिक्स तीन कॉलेजों में संचालित किया जा रहा है। अप्रेंटिसशिप के दौरान विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यस्थल पर काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे पढ़ाई के साथ व्यावहारिक कौशल और उद्योग का अनुभव हासिल होगा।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद तीसरा राज्य
शिक्षा मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद हिमाचल प्रदेश यह मॉडल लागू करने वाला देश का तीसरा राज्य है। विद्यार्थियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए भविष्य में एईडीपी का विस्तार अन्य महाविद्यालयों के साथ बीए और बीएससी जैसे पाठ्यक्रमों तक भी किया जाएगा।

 

21 कॉलेजों में चल रहे बीवॉक का भी होगा विस्तार
प्रदेश के 21 सरकारी कॉलेजों में पहले से रिटेल मैनेजमेंट और टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के बीवॉक कार्यक्रम चल रहे हैं। बेहतर प्लेसमेंट परिणामों को देखते हुए इन्हें 25 और कॉलेजों तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। मंत्री ने कहा कि इन कार्यक्रमों से प्रदेश के कई विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार मिला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed