फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Information was given to SP office then special police officer climbed a tree to commit suicide

Himachal News: एसपी ऑफिस को दी सूचना, फिर आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़ गया स्पेशल पुलिस ऑफिसर; जानें मामला

Mon, 26 May 2025 08:41 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 26 May 2025 08:41 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में एक एसपीओ स्पेशल पुलिस ऑफिसर रस्सी लेकर आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। एसपीओ ने बताया कि जम्मू सरकार की ओर से उसे रोजगार नहीं दिया जा रहा है। पिछले तीन सालों से वह घर में बैठा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Information was given to SP office then special police officer climbed a tree to commit suicide
चंबा के बनीखेत बडेरू के पास पेड़ पर बैठा जम्मू का एसपीओ जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू सरकार से नाराज पुलिस विभाग में तैनात एसपीओ स्पेशल पुलिस ऑफिसर रस्सी लेकर आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़ने से पहले एसपीओ ने एसपी कार्यालय चंबा में आत्महत्या करने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जिला नियंत्रण कक्ष से तुरंत पुलिस चौकी बनीेखेत को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एसपीओ को पेड़ से नीचे उतरने के लिए कहा।

विज्ञापन




एसपीओ ने तंगहाली की बात करना शुरू कर दी। एसपीओ शाम लाल पुत्र धनतेर सिंह निवासी गांव बरी तहसील बनी जिला कठुआ का रहने वाला है। एसपीओ ने बताया कि जम्मू सरकार की ओर से उसे रोजगार नहीं दिया जा रहा है। पिछले तीन सालों से वह घर में बैठा हुआ है। सरकार जो मेहनताना दे रही है, उससे उसके परिवार का पालन पोषण नहीं हो रहा है। इसी से तंग आकर अब वह आत्महत्या करने जा रहा है। पुलिस टीम ने एसपीओ की जान बचाने के लिए जाल भी लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal News: एबीवीपी ने घेरा शिक्षा बोर्ड कार्यालय, जबरन अंदर घुसे, गेट पर कर्मचारियों से धक्कामुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर एसपीओ ने चेताया कि अगर जाल लगाया गया तो वह अभी कूद जाएगा। करीब 4:15 मिनट पर पुलिस को इस बारे सूचना मिली थी। पुलिस अभी भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, पुलिस ने बनी विधायक डॉ रामेश्वर से भी फोन के जरिए बात की। विधायक ने भी शाम लाल को समझाने का प्रयास किया। मगर वह नहीं माना। बहरहाल, अब विधायक ने स्वयं मौके पर आने की बात कही है। इसके लिए विधायक को करीब दो घंटे मौके पर पहुंचने के लिए लगेंगे। वहीं, दूसरी तरफ खबर लिखे जाने तक शाम लाल पेड़ पर ही चढ़ा था। पुलिस और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि उसके नीचे उतरने और विधायक का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed