{"_id":"683da3d2767ed598c50585c9","slug":"himachal-if-you-are-going-to-book-for-chardham-yatra-then-be-careful-otherwise-you-will-be-cheated-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: चारधाम यात्रा के लिए करने वाले हैं बुकिंग तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो जाएगी ठगी; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: चारधाम यात्रा के लिए करने वाले हैं बुकिंग तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो जाएगी ठगी; जानें
Mon, 02 Jun 2025 06:45 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 02 Jun 2025 06:45 PM IST
सार
Chardham Yatra Update: अब चारधाम यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी शुरू हो गई है। ऐसे में हिमाचल पुलिस को भी उत्तराखंड पुलिस ने पत्र भेजकर श्रद्धालुओं को ऐसी फर्जी साइटों से बचने के लिए जागरूक करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब चारधाम यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी शुरू हो गई है। उत्तराखंड सरकार ने ऐसी फर्जी ऑनलाइन बुकिंग साइट पर कार्रवाई भी की है। साथ ही दूसरे प्रदेशों की पुलिस को भी उनके राज्यों से पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। हिमाचल पुलिस को भी उत्तराखंड पुलिस ने पत्र भेजकर श्रद्धालुओं को ऐसी फर्जी साइटों से बचने के लिए जागरूक करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
हिमाचल से इस यात्रा के लिए 17,861 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है। तीर्थ यात्रा के शुरू होने के साथ ही ठगों ने भी श्रद्धालुओं को ठगने के लिए फर्जी बुकिंग साइट तैयार की हैं। शातिर तीर्थ यात्रियों को फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट के साथ लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। कम कीमत पर लोगों को ठगने के लिए ललचाते हैं। शातिरों ने सरकार की ओर से पंजीकृत बेवसाइट से मिलते-जुलते नाम वाली साइटें बनाई हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पेज और वेबसाइटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने ऐसी कुछ साइट, बैंक खातों, व्हाट्सएप और फोन नंबरों को बंद किया है। इसके अलावा हिमाचल पुलिस को भी एडवाइजरी जारी की है कि यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाए। पंजीकृत वेबसाइट पर ही हेली टैक्सी की बुकिंग करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुभावने ऑफर में न फंसें, अधिकारिक वेबसाइट पर ही बुकिंग करवाएं
एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस की ओर से पत्र मिला है, जिसमें फर्जी साइट से हेली टैक्सी बुकिंग स्कैम के बारे में हिमाचल के श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए कहा गया है। यात्रा के लिए पंजीकरण करवाने वाले हिमाचल के तीर्थ यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु सोशल मीडिया पर दर्शाए जाने वाली हेली टैक्सी सहित होटल बुकिंग के लुभावने ऑफर में न फंसें। केवल उत्तराखंड की अधिकारिक वेबसाइट पर ही अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें।
एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस की ओर से पत्र मिला है, जिसमें फर्जी साइट से हेली टैक्सी बुकिंग स्कैम के बारे में हिमाचल के श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए कहा गया है। यात्रा के लिए पंजीकरण करवाने वाले हिमाचल के तीर्थ यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु सोशल मीडिया पर दर्शाए जाने वाली हेली टैक्सी सहित होटल बुकिंग के लुभावने ऑफर में न फंसें। केवल उत्तराखंड की अधिकारिक वेबसाइट पर ही अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें।