फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal High Court said last chance for Sudhir Sharma Hoshiyaar to file counter reply in defamation case

Himachal News: हाईकोर्ट ने कहा- सुधीर शर्मा, होशियार को मानहानि मामले में प्रति उत्तर दायर करने का अंतिम अवसर

Tue, 19 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 19 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और निर्दलीय विधायक होशियार सिंह को रियायत के तौर पर प्रति उत्तर दाखिल करने का यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है। यदि वह दो सप्ताह के भीतर दाखिल नहीं किया गया है तो आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal High Court said last chance for Sudhir Sharma Hoshiyaar to file counter reply in defamation case
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और निर्दलीय विधायक होशियार सिंह को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ मानहानि मामले में प्रति उत्तर दायर करने का अंतिम अवसर दिया है। न्यायाधीश सत्येन वैद्य की अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता को अपना प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए पहले ही पर्याप्त समय दिया जा चुका है। लेकिन अब तक यह दाखिल नहीं किया गया।

विज्ञापन

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने प्रति उत्तर दायर करने के लिए अदालत से दो सप्ताह का अतिरिक्त समय की मांग की। इस पर अदालत ने कहा कि रियायत के तौर पर याचिकाकर्ता को प्रति उत्तर दाखिल करने का यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है। यदि वह दो सप्ताह के भीतर दाखिल नहीं किया गया है तो आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। इन दोनों मामलों की सुनवाई 9 सितंबर को होगी। इस मामले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और होशियार सिंह की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। इसे लेकर हाईकोर्ट में मानहानि का दावा दायर किया है। दीवानी मुकदमे में सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू से माफी मांगने और मुआवजे के तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। सुधीर शर्मा का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने अपने भाषणों में बार-बार उन पर कीचड़ उछाला। सीएम ने उन पर कई अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे उनकी मानहानि हुई है।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री कांग्रेस के बागी विधायकों पर जमकर बरसे थे। राज्यसभा चुनाव में सुधीर शर्मा सहित कुल छह कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोट किया था। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन जीत गए थे। बाद में सीएम सुक्खू और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने छह पार्टी विधायकों पर भाजपा के हाथों बिकने का आरोप लगाया। इस मामले में सुधीर शर्मा सहित अन्य ने मानहानि का मामला दर्ज किया था। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि बागी विधायक 15-15 करोड़ रुपये में बिके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed