फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Hearing on Singhvi petition for Rajya Sabha election now on 2nd

Himachal: सिंघवी की राज्यसभा चुनाव की याचिका पर सुनवाई अब 2 को, वीडियो कान्फ्रेंसिंग से पेश हुए पी चिदंबरम

Tue, 25 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर अब 2 अप्रैल को सुनवाई होगी। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पी चिदंबरम पेश हुए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Hearing on Singhvi petition for Rajya Sabha election now on 2nd
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर अब 2 अप्रैल को सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता सिंघवी की ओर से अदालत में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पी चिदंबरम पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि याचिका में केवल एक पहलू है। जिसे अदालत में चुनौती दी गई है। दूसरी ओर प्रतिवादी की ओर से इस मामले में समय मांगा गया ताकि वह इस पर जवाब दायर कर सके। इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश अजय मोहन गाेयल की अदालत कर रही है।

विज्ञापन


प्रदेश में 15 फरवरी 2024 को राज्य सभा चुनाव हुए थे। इसमें कांग्रेस की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार दिया था। भाजपा की ओर से हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया गया था। चुनाव के दौरान इन दोनों को 34-34 बराबर मत मिले थे। उसके बाद रिट्रनिंग अधिकारी ने दोनों के नाम की लकी ड्राॅ पर्ची डाली। सिंघवी के नाम की पर्ची निकली। पर्ची निकलने के बाद बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन को विजेता घोषित किया गया। याचिका में आरोप लगाया है कि प्रचलन में तो यह है कि लकी ड्राॅ में जिसके नाम की पर्ची निकालती है उसे ही विजेता घोषित किया जाता है। जबकि यहां ऐसा नहीं हुआ। इसको हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed