{"_id":"684512965e96fcd21904a9bd","slug":"himachal-hamirpur-data-entry-operator-woman-embezzled-rs-6-lakh-of-unemployment-allowance-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal : बेरोजगारी भत्ते के छह लाख रुपये डकार गई डाटा एंट्री ऑपरेटर महिला, अपने खाते में ट्रांसफर की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal : बेरोजगारी भत्ते के छह लाख रुपये डकार गई डाटा एंट्री ऑपरेटर महिला, अपने खाते में ट्रांसफर की राशि
Sun, 08 Jun 2025 10:03 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी (हमीरपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:03 AM IST
सार
जिला हमीरपुर के सलौणी में स्थित उप रोजगार कार्यालय मैहरे में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर महिला ने बेरोजगारी भत्ते के छह लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। यह घोटाला तब सामने आया जब कुछ बेरोजगार युवाओं को उनके खातों में बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
फ्रॉड (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हमीरपुर जिले के सलौणी में स्थित उप रोजगार कार्यालय मैहरे में युवाओं को मिलने वाले बेरोजगारी भत्ते के छह लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्यालय में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घोटाला तब सामने आया जब कुछ बेरोजगार युवाओं को उनके खातों में बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। उन्होंने इसकी शिकायत कार्यालय में की, जिसके बाद हुई जांच में छह लाख रुपये के गबन का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
एक साल पहले महिला को निकाला गया था
महिला आउटसोर्स पर 2017 से कार्यालय में सेवाएं दे रही थीं। एक साल पहले से ही उसे नौकरी से निकाला गया था। आरोप है कि उसने 2021-22 के दौरान धोखाधड़ी कर इस गबन को अंजाम दिया। वह युवाओं को मिलने वाली धनराशि को उनके खातों में ट्रांसफर करने के बजाय चालाकी से सीधे अपने खाते में डलवा रही थी। सरकार बेरोजगार युवाओं को हर महीने एक हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता देती है।
विज्ञापन
आरोपी महिला गिरफ्तार
मामला पिछले साल जांच के लिए हेड ऑफिस शिमला भेजा गया था। हेड ऑफिस से मिले निर्देश पर जिला रोजगार अधिकारी ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि गबन के मामले में डाटा एंट्री ऑपरेटर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पांच दिन की रिमांड मिली है।
विज्ञापन