{"_id":"67d161f9c8ea2eb1c50b5809","slug":"himachal-government-wants-to-earn-money-from-magic-shows-demands-30-percent-share-decision-withdrawn-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh:स्कूलों में मैजिक शो पर हुआ विवाद, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh:स्कूलों में मैजिक शो पर हुआ विवाद, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर से जवाब तलब
Thu, 13 Mar 2025 11:56 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:56 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर हो रही वायरल हो रही चिट्ठी के आधार पर उपनिदेशक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं मामले के चर्चा में आने के बाद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की ओर इन आदेशों को वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के स्कूलों में जादू शो दिखाने के आदेशों के संदर्भ में शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर से जवाब तलब किया गया है। बीते मंगलवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चिट्ठी के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, मामले के चर्चा में आने के बाद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की ओर इन आदेशों को वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर ने 11 मार्च को जिलाभर के सभी स्कूलों में जादू शो दिखाने और शो के दौरान होने वाली आय का 30 फीसदी भाग सीएम राहत कोष में देने के लिए स्कूलों को निर्देश जारी किए थे। दरअसल जिसे यह कार्य दिया गया था, उसने एडीएम हमीरपुर को इसके लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
इस आवेदन पत्र को प्रारंभिक और उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर को प्रेषित किया गया। उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर ने इसकी वेरिफिकेशन के निर्देश दिए थे जबकि प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय की ओर से स्कूलों को आदेश जारी कर दिए गए। उपनिदेशक प्रारंभिक कमल किशोर ने कहा कि निर्देशों को वापस ले लिया गया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
स्कूलों में जादू शो दिखाने के लिए जारी निर्देशों को वापिस ले लिया गया है। एडीएम कार्यालय हमीरपुर से चिट्ठी प्राप्त हुई थी। जिसके बाद यह निर्देश स्कूलों को दिए गए थे और इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित की गई थी। अब विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार आगामी कार्य किया जाएगा- कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर को स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्कूलों में शो दिखाना अच्छा विचार है लेकिन इस प्रकार के आदेश निकालने का कोई औचित्य नहीं है। उपनिदेशक से इस मामले में शिक्षा निदेशालय की ओर से स्पष्टीकरण मांगा गया है- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर को स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्कूलों में शो दिखाना अच्छा विचार है लेकिन इस प्रकार के आदेश निकालने का कोई औचित्य नहीं है। उपनिदेशक से इस मामले में शिक्षा निदेशालय की ओर से स्पष्टीकरण मांगा गया है- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग।