फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government reached Supreme Court to remove the ban on acquisition of land of Agricultural University

Himachal : कृषि विवि की जमीन के अधिग्रहण पर लगी रोक हटाने सुप्रीम कोर्ट पहुंची हिमाचल सरकार, जानें विस्तार से

Fri, 30 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विनोद राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 30 May 2025 05:00 AM IST
सार

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की जमीन को लेकर हिमाचल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। क्या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal government reached Supreme Court to remove the ban on acquisition of land of Agricultural University
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 112 हेक्टेयर जमीन पर पर्यटन गांव (टूरिज्म विलेज) बनाने के लिए किए गए अधिग्रहण पर हाईकोर्ट की ओर से लगी रोक के खिलाफ अब प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। सरकार ने हाईकोर्ट की ओर से लगाई गई रोक को हटाने के लिए याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन


इस मामले में सुनवाई को लेकर हिमाचल प्रदेश कृषि विवि शिक्षक संघ (हपौटा) और कुलपति को नोटिस आ चुके हैं। हालांकि, नोटिस में सुनवाई की तारीख का जिक्र नहीं है। उधर, नोटिस को लेकर विवि के अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं। इससे पहले कृषि विवि पालमपुर की जमीन का प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन गांव के लिए किए अधिग्रहण करने पर विवि के शिक्षक संघ ने ही हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन


इस पर हाईकोर्ट ने सितंबर, 2024 में इस जमीन का पर्यटन गांव के लिए हस्तांतरण पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले गई है। इससे पहले कृषि विवि पालमपुर की जमीन का अधिग्रहण करने के खिलाफ हुए आंदोलन से विवि के छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। अधिग्रहण के विरोध में भाजपा से लेकर विवि के गैर शिक्षक संघ, विवि के पेंशनर, छात्र संघ व शिक्षकों ने कड़ा विरोध कर सड़कों पर आंदोलन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने जमीन के अधिग्रहण पर लगी रोक को हटाने के लिए अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस बाबत नोटिस मिला है। सुनवाई पर हपौटा अपना पक्ष सुप्रीम कोर्ट में रखेगा। - डाॅ. जनार्दन सिंह, महासचिव हपौटा, कृषि विवि पालमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed