फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Four STF Personnel Under Suspicion in LSD Trafficking Case Suspended

हिमाचल: एलएसडी तस्करी के मामले में निलंबित एसटीएफ के चारों पुलिस कर्मी गिरफ्तार, जांच में हुआ ये खुलासा

Thu, 19 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh देवेंद्र ठाकुर, शिमला।
देवेंद्र ठाकुर, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 05:00 AM IST
सार

एलएसडी नशे की तस्करी मामले में निलंबित एसटीएफ के चारों पुलिस कर्मियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Himachal: Four STF Personnel Under Suspicion in LSD Trafficking Case Suspended
हिमाचल पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक करोड़ रुपये के लाइसर्जिक एसिड डाइथाइलमाइड (एलएसडी) नशे की तस्करी मामले में निलंबित एसटीएफ के चारों पुलिस कर्मियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों कुल्लू जिले के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया है कि इन कर्मियों ने कुल्लू में रहते हुए एलएसडी नशे के साथ पकड़ने के बाद आरोपियों को छोड़ दिया था। गिरफ्तार एसटीएफ कर्मचारियों में राजेश कुमार निवासी 14 मील, बडाग्राम (मनाली), समीर निवासी वार्ड नंबर-7 पारला (भुंतर), नितेश निवासी गांव बजौरा (भुंतर) और अशोक कुमार निवासी गांव बाशिंग शामिल हैं। चारों शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश किए जाएंगे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) अभिषेक ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि एलएसडी नशा पहले कुल्लू लाया गया था। यहां एसटीएफ की टीम ने आरोपियों को पकड़ा, लेकिन केस दर्ज न करके खुद भी नशे की तस्करी में संलिप्त हो गए। 

विज्ञापन

एलएसडी तस्करी को आरोपी संदीप और नविएल हैरिसन ने कुल्लू जिले में अंजाम दिया था। यहां पर एसटीएफ कुल्लू में कार्यरत इन पुलिस कर्मचारियों ने तस्करों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया था। जांच में चारों एसटीएफ कर्मियों की नशा तस्करी में संलिप्तता के सबूत भी मिले हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद शिमला पुलिस की संस्तुति पर एडीजी सीआईडी ने विस्तृत जांच की। 16 मार्च को इन चारों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया और लाइन हाजिर कर पुलिस हेडक्वार्टर शिमला में तैनात कर दिया। शुक्रवार को आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में इनसे और नए खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों की हो सकती है बर्खास्तगी
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के आधार पर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे जांच के आधार पर चारों को बर्खास्त भी किया जा सकता है।

 

विज्ञापन

यह है मामला
10 मार्च को शिमला पुलिस ने बीसीएस में पंजाब के संदीप शर्मा और सिरमौर जिले की प्रिया शर्मा को एलएसडी नशे की 562 स्टि्रप के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य सप्लायर केरल का नविएल हैरिसन गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद शिमला पुलिस को पता चला है कि वे एलएसडी नशा लेकर पहले कुल्लू भी गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed