फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Former drug controller Kapil Dhiman father and nephew found guilty in disproportionate assets case

Himachal News: पूर्व ड्रग कंट्रोलर, पिता व भतीजा आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार, इतनी सजा और जुर्माना

Thu, 12 Dec 2024 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Dec 2024 02:00 AM IST
सार

पूर्व ड्रग कंट्रोलर कपिल धीमान, उसके पिता लक्ष्मण और भतीजे पुनीत को आय से अधिक संपत्ति मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद मल्होत्रा की अदालत ने दोषी करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Former drug controller Kapil Dhiman father and nephew found guilty in disproportionate assets case
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद मल्होत्रा की अदालत ने पूर्व ड्रग कंट्रोलर कपिल धीमान, उसके पिता लक्ष्मण और भतीजे पुनीत को आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दिया है। मामले में ड्रग कंट्रोलर को तीन साल का कठोर कारावास व 5,00,000 रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना अदा न करने पर दो साल का अतिरिक्त साधारण कारावास और 2,00,000 जुर्माना देना होगा। आरोपी के पिता और भतीजे को दो-दो साल का कठोर कारावास और 2-2 लाख रुपये जुर्माना किया है।

विज्ञापन

कोर्ट ने आय से अधिक 65 लाख रुपये की अर्जित की गई संपत्ति हिमाचल सरकार को सौंपने के दोषियों को आदेश दिए। इसमें कपिल धीमान का पंचकूला स्थित अमरावती एन्क्लेव में करीब 35 लाख का फ्लैट, लक्ष्मण की 15.26 लाख की मंडी में संपत्ति और पुनीत की 14.66 लाख की एफडी व बैंक बैलेंस शामिल है। मामले की पैरवी उप जिला न्यायवादी विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला हेमंत चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि दोषी कपिल धीमान ड्रग इंस्पेक्टर और ड्रग कंट्रोलर सोलन व बद्दी में तैनात था। यहां पर स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो को उसके खिलाफ गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने के संबंध में शिकायतें मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद ब्यूरो ने 1 जनवरी 2001 से 14 दिसंबर 2012 तक आरोपी के खिलाफ जांच चलाई। जांच के दौरान पाया गया कि दोषी ने सुगंधा अपार्टमेंट सोलन, अमरावती एन्क्लेव, ब्रेवरी सूरजपुर, देहूंघाट में संपत्तियां अर्जित की हैं। इसके अलावा उसने वाहन, मोटर-साइकिल, कार, सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, सोने के बिस्कुट, चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, चांदी के बिस्कुट, चांदी की कलाकृतियां (मूर्तियां), महंगी कलाई घड़ियां, महंगी शराब की बोतलें अर्जित की हैं।

विज्ञापन

कपिल ने पुनीत को बद्दी क्षेत्र में फार्मास्यूटिकल व्यवसाय में शामिल किया और वहां से भी फायदा कमाया। उसने अपने पिता के नाम पर गांव कोट तहसील पंचकूला हरियाणा व गांव हंसू पनारसा उपतहसील औट जिला मंडी में भी संपत्ति अर्जित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed