{"_id":"6751a7bab3b280d09e0bb13a","slug":"himachal-form-b-will-be-filled-for-those-whose-names-are-not-in-the-family-register-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: जिनके नाम परिवार रजिस्टर में नहीं, उनका भरा जाएगा फॉर्म B; मवेशियों का सही रिकॉर्ड होगा तैयार; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: जिनके नाम परिवार रजिस्टर में नहीं, उनका भरा जाएगा फॉर्म B; मवेशियों का सही रिकॉर्ड होगा तैयार; जानें
Fri, 06 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:00 AM IST
सार
मवेशियों का सही रिकॉर्ड पंचायतों के पास मौजूद हो सके इसके लिए फॉर्म ए और बी भरवाया जाएगा। प्रदेश सरकार के पंचायती राज सचिव राजेश शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Meta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायतों में जिनके नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं हैं, अब वह भी मवेशियों का ब्योरा एक फॉर्म भरकर देंगे। ऐसे तमाम परिवारों से फॉर्म बी भरवाया जाएगा। फॉर्म ए उनके लिए है, जिनका परिवार रजिस्टर में नाम है। इसमें उनके पास मौजूद मवेशियों का लेखा-जोखा तैयार किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि इससे मवेशियों का सही रिकॉर्ड पंचायतों के पास मौजूद हो सके। इससे लावारिस पशुओं की समस्या के निपटारे में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के पंचायती राज सचिव राजेश शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। फॉर्म ए में परिवार संख्या डालनी होगी, जबकि फॉर्म बी से इस कॉलम को हटा दिया गया है। दोनों ही फॉर्म में जिला, विकास खंड, ग्राम पंचायत, गांव और पशुपालक का नाम लिखन होगा। इसके अनुसार मवेशियों के पंजीकरण और इससे संबंधित रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
देनी होंगी आठ तरह की जानकारियां
दोनों ही तरह के फॉर्म में आठ तरह की जानकारियां देनी होंगी। इनमें मवेशियों के प्रकार, इनकी प्रजातियां या ब्रीड, लिंग, आयु और रंग बताना होगा। शरीर के उस भाग की भी जानकारी देनी होगी, जहां पर पहचान चिह्न अंकित है। पशुपालन विभाग की ओर से जारी पंजीकरण नंबर भी देना होगा और पशु की एंट्री का कारण बताना होगा कि यह जन्म होने पर की जा रही है या फिर इसे खरीद होने पर किया जा रहा है।
विज्ञापन