{"_id":"68b6c601c372b1c453025b37","slug":"himachal-family-was-alerted-by-the-barking-of-dogs-mountain-was-falling-incident-of-syathi-village-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh : भौंकने से सचेत हुआ परिवार, पीछे जाकर देखा तो गिर रहा था पहाड़; किट्टू और मौली ने बचाई जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh : भौंकने से सचेत हुआ परिवार, पीछे जाकर देखा तो गिर रहा था पहाड़; किट्टू और मौली ने बचाई जानें
Tue, 02 Sep 2025 04:27 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 02 Sep 2025 04:27 PM IST
सार
Mandi Dog Story : मंडी शहर के पड्डल वार्ड में पालतू कुतिया और मोहल्ले में घूमने वाली एक अन्य कुतिया ने भौंक-भौंक कर लोगों को सचेत किया और उनकी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दोनों कुतिया भौंक-भौंक कर कर रही हैं सजग।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल के स्याठी गांव में पालतू कुत्तों ने भौंक-भौंक कर अपने मालिक को जगाया और इस कारण यह परिवार और गांव के अन्य लोग भीषण प्राकृतिक आपदा से बच पाए थे। यह घटनाक्रम 30 जून की रात को हुआ था। अब कुछ ऐसा ही मामला मंडी शहर के पड्डल वार्ड में भी सामने आया है। यहां पर लैंडस्लाइड के समय से ही दो कुतिया भौंक-भौंक कर लोगों को सचेत कर रही हैं।
विज्ञापन
पड्डल वार्ड निवासी योगेश राणा ने बताया कि उनके घर के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है जिस कारण काफी ज्यादा खतरा बना हुआ है। सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे उनकी पालतू कुतिया और मोहल्ले में घूमने वाली एक अन्य कुतिया ने लगातार भौंकना शुरू कर दिया। इसके बाद वे घर से बाहर निकले और छत पर जाकर देखा तो पाया कि पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो रहा है। इसके बाद इन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को घरों से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे।
विज्ञापन
योगेश के अनुसार घर के पीछे लैंडस्लाइड पिछले कुछ दिनों से जारी है और यह दोनों कुतिया बार-बार भौंक कर हमें सचेत कर रही हैं। सोमवार रात को भी यह लगातार भौंकती रही और हमें सचेत किया। इन्हें पहले से किसी भी आपदा का अहसास हो जाता है और इनके कारण ही हम अभी तक सुरक्षित हैं। योगेश ने बताया कि उनकी पालतू कुतिया का नाम मौली जबकि गली में रहने वाली दूसरी कुतिया का नाम किट्टू रखा है। लोग गली के कुत्तों से परहेज करते हैं जबकि यही हमें सुरक्षित रख रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Mandi Dog Story: मंडी के स्याठी गांव में कुत्ते ने बचाई थी 60 जिंदगियां, जानें उस रात की कहानी ललित की जुबानी