फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Eight kilograms of hashish seized in Chhalal Kullu police took action based on secret information

Himachal News: कुल्लू के छलाल में पकड़ी आठ किलो चरस की खेप, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 03 Dec 2025 08:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 03 Dec 2025 08:26 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक युवक से 8 किलो 410 ग्राम चरस बरामद की गई है। प्रदेश में 2025 में पकड़ी चरस की सबसे बड़ी मात्रा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Eight kilograms of hashish seized in Chhalal Kullu police took action based on secret information
चरस (सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के छलाल गांव में एक नेपाल मूल के युवक से 8 किलो 410 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कर छानबीन शुरू कर दी है। चरस के साथ पकड़े व्यक्ति की पहचान हिमाल मगर पुत्र रामधन मगर निवासी नेपाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को मणिकर्ण पुलिस की एक टीम गुप्त सूचना के आधार पर छलाल गांव पहुंची और यहां ठहरे एक नेपाल मूल के व्यक्ति के क्वार्टर में छापा मारा। इस दौरान कमरे में रखी चरस की खेप बरामद की गई। प्रदेश में 2025 में पकड़ी चरस की सबसे बड़ी मात्रा है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने पुलिस टीम की पीठ भी थपथपाई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि चरस को लेकर नेपाल के रहने वाले व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। वीरवार को कुल्लू की अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने का कि जब से उन्होंने कुल्लू में पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला है, तब लेकर चरस के 12 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 17 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की गई है। इसके अलावा चिट्टा के छह मामलों में 71.72 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। चरस और चिट्टा के साथ पकड़े जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed