फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Education Minister and Director will also go abroad with the students

Himachal: विद्यार्थियों के साथ शिक्षा मंत्री और निदेशक भी जाएंगे विदेश, 8 फरवरी से शुरू होगा एक हफ्ते का दौरा

Thu, 06 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

विदेश दौरे पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली और समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशक राजेश शर्मा भी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ जाएंगे।

विज्ञापन
Himachal Education Minister and Director will also go abroad with the students
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उच्च व प्रारंभिक शिक्षा निदेशक भी विद्यार्थियों के साथ एक्सपोजर विजिट पर विदेश जाएंगे। आठ फरवरी से सिंगापुर, कंबोडिया समेत कुछ अन्य देशों का एक सप्ताह का दौरा शुरू होगा। इस दौरान विदेश में शिक्षा देने के मॉडल और आधुनिक तकनीकों पर मंथन किया जाएगा। विदेश दौरे पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली और समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशक राजेश शर्मा भी मंत्री के साथ जाएंगे।

विज्ञापन

प्रदेश के 50 विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट के लिए चयन हुआ है। ये बच्चे 8 से 18 फरवरी तक विदेश भ्रमण पर रहेंगे। बच्चों के साथ शिक्षक भी जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला से 7 फरवरी को विदेश यात्रा के लिए रवाना करेंगे। 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 50 विद्यार्थियों का विदेश भ्रमण के लिए चयन किया गया है। 11वीं कक्षा से 20 और 12वीं कक्षा से 20 उन विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिन्होंने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 95 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले चार, गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुए दो एनसीसी कैडेट, एक एनएसएस स्वयंसेवक, एक स्काउट एंड गाइड और राष्ट्रीय सांस्कृतिक गतिविधि में शामिल एक विद्यार्थी को भी विदेश भ्रमण के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात्कार आधार पर सिंगापुर जाने वाले 50 शिक्षक शार्टलिस्ट
एक्सपोजर विजिट पर सिंगापुर जाने वाले 50 शिक्षकों के साक्षात्कार के आधार पर नाम शार्टलिस्ट हो गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय की कमेटी ने 100 से अधिक शिक्षकों के साक्षात्कार लेकर और आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने के बाद नाम शार्टलिस्ट कर निदेशक को सौंप दिए हैं। अब शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मंजूरी लेने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले 50 शिक्षकों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed