फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal doctor written on the patient prescription that he should get treatment done somewhere else

Himachal News: डॉक्टर ने मरीज की पर्ची पर लिखा- यहां डॉक्टरों की कमी है कहीं और कराओ उपचार, जानें पूरा मामला

Tue, 31 Dec 2024 04:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 31 Dec 2024 04:02 PM IST
सार

दर्द से कहराते मरीज को ऑपरेशन की डेट देने की जगह यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक ने मरीज को यह कहकर लौटा दिया है कि यहां पर डॉक्टरों की कमी है। लिहाजा सुविधा न होने के कारण मान्यता प्राप्त अस्पतालों में उपचार करवा लें। 

विज्ञापन
himachal doctor written on the patient prescription that he should get treatment done somewhere else
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना के यूरोलॉजी विभाग में किडनी में पथरी की बीमारी का इलाज करवाने आए मरीज के साथ हैरतअंगेज मामला सामने आया है। दर्द से कहराते मरीज को ऑपरेशन की डेट देने की जगह यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक ने मरीज को यह कहकर लौटा दिया है कि यहां पर डॉक्टरों की कमी है। लिहाजा सुविधा न होने के कारण मान्यता प्राप्त अस्पतालों में उपचार करवा लें। दर्द से कहराते मरीज ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में हाल ही में छह विभागों की ओपीडी सेवाएं शुरू हुई हैं। औसतन 300 मरीज रोजाना उपचार के लिए आते हैं। वहीं सोमवार को जब शिमला ग्रामीण के चलाहल पंचायत के उपप्रधान अरुण कुमार शर्मा यूरोलॉजी विभाग में उपचार करवाने के लिए आए तो उन्हें डॉक्टर ने ऑपरेशन की डेट देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


मरीज अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी दोनों किडनी में स्टोन है। वह दो महीनों से वह यूरोलॉजी विभाग में उपचार करवा रहे है। दो बार अल्ट्रासाउंड करवाया है। बीते दिनों सीटी स्कैन करवाने के बाद वह रिपोर्ट दिखाने के लिए सोमवार को चमियाना अस्पताल आए, उन्हें काफी दर्द हो रहा था तो ऐसे में विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाकर ऑपरेशन करवाने की बात कही। लेकिन चिकित्सक ने पर्ची पर लिख दिया कि यहां पर अभी डॉक्टरों की कमी है, ऐसे में वह संबंधित मान्यता प्राप्त सरकारी अस्पताल में उपचार करवाएं। मरीज ने बताया कि अगर चिकित्सक उन्हें पहले ही यह कह देते तो उन्हें दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर नहीं होना पड़ता है। कहा कि उन्हें काफी दर्द हो रहा है। ऐसे में अब अन्य अस्पताल के चक्कर काटने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मरीजों को मिल रहा है उपचार : डॉ. बृजराज शर्मा
यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पंपोश रैना ने बताया कि वह जवाब देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। चमियाना के प्राचार्य डॉ. बृज शर्मा ने बताया कि इस बारे में जानकारी नहीं है।

चमियाना के लिए अभी तक नहीं चलीं बसें 
सुपरस्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में ओपीडी शुरू हुए पंद्रह दिन से अधिक का समय हो चुका है। इसके बावजूद अभी तक यहां जाने-आने के लिए मरीजों को बस सुविधा नहीं मिल पाई है। हालत यह है कि दो टेंपो ट्रैवलर में मरीज और स्टाफ सफर करने को मजबूर हैं। इस वजह से प्रदेशभर से यहां उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं।  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन का कहना है कि उनसे अभी तक स्पेशल बसें चलाने के लिए सिर्फ एस्टीमेट मांगा है तो वहीं आईजीएमसी प्रबंधन के मुताबिक उन्होंने एचआरटीसी से यहां के लिए बसें चलाने की मांग की है। डीएम देवासेन नेगी ने बताया कि आईजीएमसी प्रबंधन की ओर से स्पेशल बसें चलाने के लिए एस्टीमेट मांगा था। इसको लेकर उनसे पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed