फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal DGP says no punishment for those forced to pay bribes and who file a complaint within seven days

Himachal News: पुलिस महानिदेशक बोले- मजबूरन रिश्वत देने और सात दिन में शिकायत करने पर दंड नहीं

Mon, 27 Oct 2025 05:44 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 Oct 2025 05:44 PM IST
सार

सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर डीजीपी (विजिलेंस) अशोक तिवारी ने कहा कि रिश्वत लेना और रिश्वत देना दोनों ही अपराध हैं, लेकिन यदि कोई व्यक्ति विवश होकर रिश्वत देता है और सात दिन के भीतर इसकी शिकायत करता है तो उसे दंड नहीं मिलता। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal DGP says no punishment for those forced to pay bribes and who file a complaint within seven days
डीजीपी (विजिलेंस) अशोक तिवारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रिश्वत लेना और रिश्वत देना दोनों ही अपराध हैं, लेकिन यदि कोई व्यक्ति विवश होकर रिश्वत देता है और सात दिन के भीतर इसकी शिकायत करता है तो उसे दंड नहीं मिलता। भ्रष्टाचार दो पक्षों से बनता है, एक पक्ष इन्कार करे तो यह समाप्त हो जाता है। डीजीपी (विजिलेंस) अशोक तिवारी ने सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाएगा। इस दौरान ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम होंगे। इस वर्ष सप्ताह का थीम ‘सतर्कता–हमारी साझा समृद्धि’ रखा गया है। सप्ताह की शुरुआत 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे सभी इकाइयों में इंटीग्रिटी प्लेज के साथ हुई, जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने ईमानदारी से काम करने की शपथ ली। 
विज्ञापन


सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान स्कूलों में जागरूकता रैलियां और पोस्टर बनाने की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। पंचायत स्तर पर प्रधानों, पंचायत सदस्यों, किसानों, स्वयं सहायता समूहों और मनरेगा श्रमिकों की बैठकों के माध्यम से स्थानीय भाषा में भ्रष्टाचार-निरोधक संदेश दिए जाएंगे। विभिन्न सरकारी विभागों पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, आबकारी एवं कर विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ सतर्कता को लेकर बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्कता जागरूकता डिस्प्ले पिक्चर साझा की जाएगी, जिससे आम लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed